देश

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर सुनवाई, परिसर में सर्वे के स्वरूप पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Mathura Shahi Idgah Masjid Case: कृष्णनगरी मथुरा में मुगलों द्वारा बनवाए गए ईदगाह के सर्वे की मांग कर रहे हिंदू पक्ष के लिए राहतभरी खबर आई है. अदालत ने ईदगाह के सर्वे से जुड़ी याचिका को स्वीकार कर लिया और आज सर्वे के स्वरूप पर भी फैसला सुरक्षित रख लिया है.

श्रीकृष्णजन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर अब तक कई केस अदालत में जा चुके हैं. आज 11 जनवरी, गुरुवार को सर्वे की मांग वाले मामले पर सुनवाई हुई..जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. अब लोगों की निगाहें अदालत से आने वाले फैसले पर टिक गई हैं..ये फैसला इसी माह आ सकता है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह का विवाद

काशी और मथुरा का विवाद कुछ-कुछ अयोध्या जैसा ही है. इतिहास की किताबों में उल्लेख मिलता है कि इस्लामिक आक्रांता औरंगजेब ने काशी और मथुरा में मंदिर तोड़े और मस्जिदें बनवाईं. 1669 में औरंगजेब ने काशी स्थित विश्वनाथ मंदिर को ध्वस्त कर दिया और 1670 में उसने मथुरा में केशवदेव मंदिर को तोड़ने का आदेश जारी किया. मंदिरों के स्थान पर उसने मस्जिद बनवाईं. मथुरा में उसी 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक को लेकर हिंदू—मुस्लिम पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है.

हिंदू पक्ष की ओर से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर जमीन श्रीकृष्ण जन्मस्थान बोर्ड को सौंपने की मांग की जा रही है. वहीं, मुस्लिम कहते हैं कि यहां पर शादी ईदगाह है..जो मंदिर तोड़कर नहीं बना था. यह मामला कई सालों तक जिला अदालतों में रहा. बाद में यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. हाल में ही हाईकोर्ट ने अपने फैसले में परिसर में सर्वे कराने की अनुमति दे दी थी.

यह भी पढ़िए: “जो अयोध्या का नाम नहीं लेते थे, अब निमंत्रण की जोह रहे हैं बाट…”, मथुरा में CM योगी आदित्यनाथ ने साधा विपक्षियों पर निशाना, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कही ये बात

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

11 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

33 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

54 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

58 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago