मनोरंजन

क्या sshura khan प्रेग्नेंट हैं? 57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने वाले हैं अरबाज खान, वीडियो में दिखा बेबी बंप

Sshura Khan Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की है. यह शादी एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे. अब एक बार फिर ये कपल सुर्खियों में है. वजह है उनका हाल ही में एक वुमेन्स क्लिनिक के बाहर नजर आना.

क्या प्रेग्नेंट हैं शूरा खान? (Sshura Khan Pregnanc)

15 अप्रैल को अरबाज और शूरा को मुंबई के एक वुमेन्स क्लिनिक से बाहर निकलते देखा गया. इस दौरान अरबाज सफेद शर्ट और जींस में थे. उन्होंने शूरा का हाथ पकड़ा हुआ था. शूरा ने ओवरसाइज शर्ट और ब्लैक जेगिंग पहनी थी. वह हल्के मेकअप में नजर आईं और थोड़ी थकी हुई भी लग रही थीं. शूरा कैमरे से बचने की कोशिश करती दिखीं. वहीं अरबाज उनकी देखभाल करते नजर आए. इस नजारे के बाद फैंस के बीच उम्मीद लगा रहे है कि क्या ये कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है.

ये भी पढ़ें: वह सिंगर जिन्होंने एक दशक पहले छोड़ी थी दुनिया, AI से फिर जिंदा हुई उनकी जुबां..क्या आपने सुना ये गाना?

क्या है सच्चाई? (Sshura Khan Pregnancy)

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शूरा किसी मैटरनिटी क्लिनिक नहीं, बल्कि एक सामान्य वुमेन्स क्लिनिक गई थीं. उस क्लिनिक में महिलाओं की सेहत से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं का इलाज होता है. बताया गया है कि वहां यूट्रस से जुड़ी सर्जरी जैसे फाइब्रॉइड्स हटाने का इलाज भी किया जाता है. हालांकि, अरबाज और शूरा की इस क्लिनिक विजिट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ईद के मौके पर भी दिखे थे साथ

कुछ दिन पहले दोनों को फैमिली ईद सेलिब्रेशन में भी देखा गया था. इस दौरान उन्होंने मीडिया के लिए पोज नहीं दिए थे. इसके बाद भी शूरा की प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में आई थीं.

अरबाज की दूसरी शादी

गौरतलब है कि शूरा खान, अरबाज खान की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. दोनों की शादी 1998 में हुई थी और 2017 में तलाक हो गया था. इस शादी से उनका एक बेटा भी है. अरबाज ने 24 दिसंबर 2023 को शूरा से शादी रचाई थी. तब से ये कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है. अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्लिनिक विजिट ने अफवाहों को जरूर हवा दे दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

4 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago