Meerut News: नकली म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, जानी-मानी कंपनी के नाम का हो रहा था गलत इस्तेमाल

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. ये फैक्ट्री जली कोठी इलाके में चल रही थी. आरोप है कि यहां सौ साल पुरानी मशहूर कंपनी नादिर अली एंड सन्स के नाम और ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर नकली इंस्ट्रूमेंट्स बनाए जा रहे थे. मूल कंपनी के मैनेजर प्रदीप जोशी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई.

छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली बैंड-बाजे और अन्य म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स बरामद किए हैं. इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

नादिर अली एंड सन्स एक पुरानी और प्रसिद्ध कम्पनी है, जो देश-विदेश में म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स सप्लाई करती है. कंपनी के मालिक फईक मसूद हैं. आरोप है कि उनके रिश्तेदार फरहत अली ने अली नादिर अली नाम से एक नई कंपनी बनाई. इस कंपनी पर आरोप है कि यह पुरानी कंपनी के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर नकली सामान बना रही थी.

मूल कंपनी के मैनेजर प्रदीप जोशी ने बताया कि मार्केट में लगातार नकली इंस्ट्रूमेंट्स बिकने की शिकायतें मिल रही थीं. गुप्त जांच करवाई गई तो पता चला कि फर्जी सामान फरहत अली की कंपनी से ही आ रहा है. इस कारण नादिर अली एंड सन्स को करोड़ों का नुकसान हो चुका है.

आरोपी का पक्ष

फरहत अली, जो अली नादिर अली कंपनी के डायरेक्टर हैं, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारा है. उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पिता ने वक्फ कानून संशोधन का विरोध किया था, इसी वजह से उन्हें टारगेट किया जा रहा है.

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स बनाए जा रहे हैं. इस आधार पर छापा मारा गया. मौके से भारी मात्रा में नकली उपकरण जब्त किए गए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए झटके

-भारत एक्सप्रेस 

हरीश शर्मा

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

11 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

58 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago