मनोरंजन

पंचायत 4 की धूम: नई वेब सीरीज की स्टार कास्ट ने पिकलबॉल थीम के साथ ऐसे कराया स्टाइलिश फोटोशूट

Pickleball Season in Phulera: प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज “पंचायत” का चौथा सीजन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है. इस बार, इसकी स्‍टारकास्‍ट ने एक अनोखे अंदाज में दर्शकों का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर “पंचायत 4” के कलाकारों के नए फोटोशूट की झलकियां आई हैं, जिसमें फुलेरा में पिकलबॉल का माहौल देखने को मिला.

पिकलबॉल के रंग में रंगे कलाकार

इस फोटोशूट में पारंपरिक ग्रामीण परिधानों को छोड़कर कलाकार खेल के मैदान में नजर आए. जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सानविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक ने स्पोर्टी लुक अपनाया. टेनिस कोर्ट को पृष्ठभूमि बनाकर, कलाकारों ने क्रिस्प पोलो शर्ट, वर्सिटी निट्स, प्लीटेड स्कर्ट और स्टाइलिश ट्रैकसूट में फैशन गोल्स सेट किए. रैकेट्स, स्वेटबैंड्स और वाइजर्स के साथ उनकी तस्वीरें बेहद आकर्षक हैं.

पंचायत-4 की सफलता

The Viral Fever द्वारा निर्मित “पंचायत 4” को दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने निर्देशित किया है, जबकि चंदन कुमार ने इसे लिखा है. इस सीजन में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सानविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, अशोक पाठक और पंकज झा अपने किरदारों में लौटे हैं. रघुबीर यादव, जो बृज भूषण दुबे की भूमिका निभाते हैं, का कहना है कि “पंचायत” की सादगी और छोटे शहरों की रोजमर्रा की कहानियां इसे खास बनाती हैं.

दर्शकों का प्यार

रघुबीर ने बताया, “पंचायत को बच्चे, युवा, बुजुर्ग, गांव, शहर और विदेशों में भी सभी ने प्यार दिया. ऑस्ट्रेलिया में एक नाटक के दौरान हर उम्र के लोग शो के बारे में बात करने आए.” उनकी मानें तो इसकी सादगी और सच्चाई ही इसकी ताकत है. यह सीरीज समाज की सच्ची तस्वीर पेश करती है, जो दर्शकों को अपनेपन का एहसास कराती है.

यह भी पढ़िए: रावण बन चिंघाड़ते KGF वाले यश के सामने होगी राम के बाणों की गरज, आ रही है Ranbir Kapoor की भव्य ‘रामायणम’

Bharat Express Desk

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

6 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

25 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago