मनोरंजन

लो जी! एक बार फिर Paparazzi पर भड़कीं ‘Angry Woman’ जया बच्चन, करण जौहर ने जैसे-तैसे बचाया!

Jaya Bachchan Angry at Paparazzi: बॉलीवुड में जहां ज्यादातर सितारे पैपराजी को देखते ही मुस्कुराने लगते हैं और पोज देने के लिए रुक जाते हैं, वहीं जया बच्चन का अंदाज बिल्कुल जुदा है. जया बच्चन और पैपराजी का ‘छत्तीस का आंकड़ा’ जगजाहिर है.

एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें जया जी का पारा सातवें आसमान पर नजर आ रहा है. यह पूरा मामला मुंबई के एक हालिया इवेंट का है, जहां जया बच्चन का सामना एक बार फिर कैमरा लिए खड़े फोटोग्राफर्स से हो गया.

जब जया जी ने दिखाए तेवर

इवेंट में पहुंचीं जया बच्चन शुरू में कुछ महिलाओं के साथ बातचीत में मशगूल थीं. जैसे ही पैपराजी की नजर उन पर पड़ी, उन्होंने फोटो के लिए रिक्वेस्ट करना शुरू कर दिया. बस फिर क्या था, जया जी ने पहले तो उन्हें तीखी नजरों से घूरा और साफ इनकार कर दिया. पैप्स फिर भी नहीं माने और लगातार आवाजें देते रहे, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें पूरी तरह इग्नोर करना ही बेहतर समझा. मामला तब और दिलचस्प हो गया जब वहां फिल्म मेकर करण जौहर की एंट्री हुई.

करण जौहर ने संभाला मोर्चा

जया बच्चन करण जौहर से बात करने लगीं, लेकिन पैपराजी का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा था. इस दौरान जया जी ने उंगली से इशारा करते हुए उन्हें शांत रहने और फोटो न खींचने की चेतावनी दी.
हालांकि, माहौल को हल्का करने के लिए करण जौहर ने जाते-जाते पैप्स से मजाक में कहा, “मेरी वजह से मिला फोटो.” उन्होंने यही बात मुस्कुराते हुए जया जी से भी कही, जिसके बाद माहौल थोड़ा खुशनुमा हुआ और दोनों हंसने लगे.

पैपराजी पर क्या है जया बच्चन की राय?

जया बच्चन का यह गुस्सा नया नहीं है. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने पैपराजी कल्चर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा था, “मैं खुद मीडिया का हिस्सा रही हूं, लेकिन इन पैपराजी के साथ मेरा रिश्ता जीरो है. ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें तमीज सिखाई गई है?” उन्होंने फोटोग्राफर्स के पहनावे और उनके कमेंट करने के तरीके पर भी सवाल उठाए थे. जया जी का मानना है कि बिना इजाजत किसी की भी फोटो खींचना और उस पर भद्दे कमेंट्स करना बिल्कुल गलत है.

ये भी पढ़ें- ‘राजनीति हमार बस का नहीं…’, बिहार चुनाव में नहीं जमा पाए रंग, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल अब बोले- ‘कलाकार हूं, नेता नहीं बनूंगा’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

5 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

15 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

24 minutes ago

गेमिंग कंट्रोलर से तबाह होंगे ईरानी ड्रोन! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका ने उतारे ‘अदृश्य’ लेजर हथियार

US Military Laser Weapon: अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों…

33 minutes ago

IRDAI के एक ड्राफ्ट से पॉलिसीबाजार को बड़ा झटका, एक दिन में ₹31 हजार करोड़ की मार्केट वैल्यू साफ

Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के…

34 minutes ago

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका शर्मसार, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, चिराग भी नाराज

Bihar News: बिहार में जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से…

41 minutes ago