मनोरंजन

शादी का दबाव या डिप्रेशन? कन्नड़ एक्ट्रेस नंदिनी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में माता-पिता पर लगाए रूह कंपा देने वाले आरोप

Actress Nandini Death: कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है. पर्दे पर अपनी मुस्कुराहट से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस नंदिनी अब हमारे बीच नहीं रहीं. बेंगलुरु स्थित उनके घर से उनकी मौत की खबर जैसे ही बाहर आई, पूरी तमिल और कन्नड़ इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि जो लड़की कल तक सेट पर ठहाके मार रही थी, उसने मौत को गले लगा लिया. लेकिन इस चमक-धमक वाली दुनिया के पीछे जो कड़वी सच्चाई निकलकर सामने आ रही है, वो समाज और परिवार के खोखले दबावों की पोल खोलती है.

सुसाइड नोट में छलका शादी का दर्द

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नंदिनी ने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जो रूह कंपा देने वाला है. नोट में उन्होंने किसी बाहरी दुश्मन पर नहीं, बल्कि अपने ही माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नंदिनी ने लिखा कि उन पर शादी करने के लिए घर से इस कदर दबाव बनाया जा रहा था कि उनका दम घुटने लगा था. वो अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं, अपनी पहचान बनाना चाहती थीं, लेकिन परिवार की जिद के आगे वो खुद को बेबस महसूस कर रही थीं. यही मानसिक खींचतान धीरे-धीरे गहरे डिप्रेशन में बदल गई और अंत में उन्होंने खौफनाक रास्ता चुन लिया.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर इमोशनल हुए सलमान खान, नम आंखों से ही-मैन को दी विदाई

ऑन-स्क्रीन जहर वाला सीन

नंदिनी इन दिनों तमिल सीरियल ‘गौरी’ में लीड रोल निभा रही थीं, जहां वो कनक और दुर्गा के डबल रोल में नजर आ रही थीं. एक अजीब और दुखद संयोग देखिए, अभी हाल ही में सीरियल के एक एपिसोड में उनके किरदार ने जहर पीने वाला सीन शूट किया था. किसे पता था कि रील लाइफ का वो दर्दनाक सीन नंदिनी की रियल लाइफ की हकीकत बनने वाला है. उनके साथ काम करने वाले कलाकार बताते हैं कि नंदिनी सेट पर हमेशा पॉजिटिव रहती थीं, लेकिन उनके भीतर क्या तूफान चल रहा था, इसका अंदाजा किसी को नहीं था.

दो दिन पहले तक दिख रही थीं खुश

नंदिनी की मौत से महज दो दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने शो का प्रोमो शेयर किया था. उस वीडियो में वो जितनी कॉन्फिडेंट और खुश दिख रही थीं, उसे देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वो आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती हैं. पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आधिकारिक बयान का इंतजार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

60 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago