कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी
Satyaprem Ki Katha Twitter Review: ‘भूल-भुलैया-2’ के बाद एक बार फिर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की जोड़ी पर्दे पर लौट आई है. ये जोड़ी अब ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) में नजर आ रही है. बकरीद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को अभी तक पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है. कोविड और लॉकडाउन के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘भूल-भुलैया-2’ ने अच्छी कमाई की थी कि और साल की पहली सुपरहिट फिल्म बनी थी. वहीं ‘सत्यप्रेम की कथा’ में भी दर्शकों को कियारा-आर्यन की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है.
रोमांटिक कॉमेडी मूवी ‘सत्यप्रेम की कथा’ के जरिए दर्शकों को कियारा और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री का इंतजार था और इस इंतजार में दर्शकों को निराश नहीं होना पड़ा है. दोनों की केमिस्ट्री ने इस फिल्म में जान डाल दी है. फिल्म क्रिटिक की मानें तो अगर कियारा और कार्तिक की जोड़ी को फिल्म से निकाल दें तो रेप, कन्सेंट, सेक्शुअलिटी जैसे गंभीर मुद्दों पर बनी यह फिल्म बेदम नजर आ जाती है.
दरअसल, ऐसी गंभीर मुद्दों पर बनी फिल्मों में दमदार कहानी के साथ-साथ स्क्रीनप्ले और एडिटिंग में भी दम होना चाहिए, यहां पर ये फिल्म दर्शकों को निराश कर सकती है. डायरेक्टर समीर विध्वंस ने करण श्रीकांत शर्मा की कहानी को तो चुना लेकिन वह इसके साथ न्याय करते नहीं दिखे हैं.
फिल्म में आपको कई दफा ये लगेगा कि ऐसा नहीं बल्कि ऐसा होता तो बेहतर होता. फिल्म बस इसी अगर-मगर में उलझकर रह जाती है. हालांकि, यह फिल्म कियारा-कार्तिक के कारण ऑडियंस को थिएटर तक खींचने में कामयाब रही है.
सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है. कई यूजर्स को कियारा और कार्तिक की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है. एक यूजर ने लिखा, “यह एक बहुत ही शानदार मूवी है. दोनों की केमिस्ट्री गजब की है. मूवी देखकर मजा आ गया.” इस फिल्म में कियारा के लुक ने भी तारीफ बटोरी है. एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. यूजर ने इस फिल्म के लिए डायरेक्टर समीर विध्वंस को सैल्यूट किया.
-भारत एक्सप्रेस
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…
KGMU Conversion: KGMU में कथित धर्मांतरण, प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और शिकायतों को दबाने…
मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…