मनोरंजन

KBC14: रोजाना 200 रु की कमाई, पानवाले ने शो में जीते 12.50 लाख, जानिए इन पैसों से वो क्या करेंगे

Kaun Banega Crorepati 14: चाहे ऑटो रिक्शा चालक हो, मोची हो, मजदूर हो, हाउस वाइफ या फिर कोई हाई रेटिंग वाला ऑफिसर हो, क्विज बेस्ड रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हर कोई आ सकता है और जनरल नॉलेज के दम पर मोटी रकम जीत सकता है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) प्रसारित हो रहा है. हाल ही में, शो में एक पान वाले ने हॉटसीट पर कब्जा किया.

केबीसी 14 (KBC 14) के लेटेस्ट एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतने वाले कंटेस्टेंट द्वारकाजीत मंडले बने, जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. वह एक पान शॉप के मालिक हैं और रोजाना 200 रुपये की कमाई करते हैं. केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन ने अपने हाथ से पान लगाया था और कंटेस्टेंट को खिलाया था. वह भले ही पान की शॉप चलाते हैं, लेकिन उनकी जरनल नॉलेज काफी अच्छी है. कंटेस्टेंट ने शो से 12 लाख 50 हजार रुपये जीते.

12 लाख 50 हजार रुपये का सवाल

बिग बी ने द्वारकाजीत से 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए सवाल किया था- हैदराबाद में  एक सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA) का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

ऑप्शन दिए गए थे, A- सरदार वल्लभभाई पटेल, B- वी. के. कृष्णा मेनन, C- नेताजी सुभाष चंद्र बोस, D- जवाहरलाल नेहरू.  इसका सही जवाब है- सरदार वल्लभाई पटेल. कंटेस्टेंट ने एकदम सही जवाब दिया और वह प्राइज मनी जीत गए.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Collection: दूसरे हफ्ते में भी ‘दृश्यम 2’ का जलवा बरकरार, भेड़िया से ज्यादा की कमाई

25 लाख पर छोड़ा गेम

द्वारकजीत के पास मौका 25 लाख रुपये जीतने का भी था, लेकिन यहां उन्होंने गेम को क्विट कर दिया. बिग बी ने उनसे सवाल किया था, “कौन सा देश दुनिया में सबसे अधिक जीवित भाषाओं का घर है, जिनमें से आठ सौ से अधिक हैं?”

ऑप्शन दिए गए थे, A- भारत, B- पापुआ न्यू गिनी, C- इंडोनेशिया, D- सिएरा लियोन. इसका सही जवाब है- पापुआ न्यू गिनी.  कंटेस्टेंट के पास एक लाइफलाइन थी. उन्होंने वीडियो ए फ्रेंड लाइफलाइन इस्तेमाल की, लेकिन कोई मदद हाथ नहीं लगी. उन्होंने गेम को क्विट कर दिया.

शो में द्वारकाजीत ने बताया कि, वह जीती हुई राशि से अपनी और अपनी पत्नी की पढ़ाई पूरी करेंगे. फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स की वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी, लेकिन अब वह ऐसा कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

3 seconds ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

8 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

24 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

36 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

49 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

51 minutes ago