देश

Bharat Jodo Yatra: केरल-तमिलनाडु में नहीं आई याद, गुजरात में चुनाव देख मंदिर घुमने लगे- राहुल गांधी पर बीजेपी ने कसा तंज

Bharat Jodo Yatra: दक्षिण से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा अब मध्य प्रदेश में पहुंच चुकी है. भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी आए दिन मंदिरों और धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजा करते दिखाई दे रहे हैं. राहुल कभी माथे पर टीका, तो कभी देवताओं को नमन करते दिख रहे हैं.

वहीं, बीते दिनों राहुल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई. उस फोटो में राहुल गांधी ओम छपा हुआ अंगोछा ओढ़े हुए थे. हालांकि उस फोटो में अंगोछा होढ़ते समय राहुल ने गलती से उसे उल्टा ओढ़ लिया था. जिसके बाद बीजेपी के नेताओं ने उसे मुद्दा बनाकर ट्विटर पर सवाल उठाया था.

चुनावी हिंदू हैं राहुल- बीजेपी

कुछ दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में साष्टांग प्रणाम किया था और तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया था. इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए बीजेपी ने राहुल को चुनावी हिंदू कहते हुए निशाना साधा है.

केरल-तमिलनाडु में थे तब मंदिर नहीं गए- अमित मालवीय

इस मामले पर भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट कर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि एक कैथोलिक मां और एक पारसी पिता के बेटे राहुल को हिंदी हार्टलैंड में इस फैंसी ड्रेस ड्रामा को बंद करना चाहिए. अमित मालवीय ने आगे लिखा कि जब राहुल केरल और तमिलनाडु में थे तब मंदिर में जाने की जहमत तक नहीं उठाई.

वहीं, मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने इस मुद्दे पर कहा कि मेरी विनम्र प्रार्थना है कि किसी आध्यात्मिक गतिविधि को राजनीतिक लाभ का माध्यम न बनाया जाए.

ये भी पढ़ें : Jitu Patwari: ‘तिरंगा’ केक काटने पर अब विवादों में जीतू पटवारी, कमलनाथ भी मंदिर वाला केक काट घिरे थे

एक भी वोट नहीं मिलेगा- स्मृति

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अब हिंदू धर्म की याद दिला रहे हैं, क्योंकि वो चुनाव हार रहे हैं और समझते हैं कि अगर वे धर्म और हिंदुओं को अपमानित करते हैं, तो उन्हें इस धर्म के लोगों से एक भी वोट नहीं मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

4 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

4 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

17 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

20 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago