मनोरंजन

एक्स वाइफ रिता भट्टाचार्य को झटका, कुमार सानु ने भेजा लिगल नोटिस

कुमार सानु 90 के दशक के एक कामयाब सिंगर्स में से एक है और हमेशा से अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहें है. लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है. हाल ही में कुमार सानु की एक्स वाइफ ने एक इंटरव्यू में उन पर गंभीर आरोप लगाया है, जिसको लेकर सिंगर ने एक बड़ा एक्शन लिया है

झूठे आरोप विरासत नहीं मिटा सकती

आपको बता दें की आरोप को लेकर सानु ने अपनी एक्स वाइफ रिता भट्टाचार्य को लिगल नोटिस भेज दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है की लगभग 40 सालों से मैंने अपना सबकुछ संगीत को सौंप रखा है. इसके चलते ही मुझे कारोड़ों लोगों का प्यार और सम्मान मिल पाया है. लेकिन केवल कुछ झूठे आरोप और नफरत से बरे शब्दों से थोड़ी देर के लिए शोर तो मच सकता है लेकिन इससे मेरी विरासत नहीं मिट सकती है.

एक्स वाइफ को भेजा लिगल नोटिस

कुमार सानु ने ये नोटिस अपनी वकिल सना रईस खान के जरिए भेजा है. इसमें सानु ने लिखा हे की हम सुनश्चित करेंगे की उनकी गरिमा, विरासत और पारिवारिक सम्मान की रक्षा के लिए उन्हें बदनाम करने के दुर्भावनापूर्ण प्रयासों का कानून की पूरी ताकत से सामना किया जाए. किसी भी व्यक्ति या मीडिया प्लेटफॉर्म को किसी पिता के सम्मान को ठेस पहुंचाने या सनसनीखेज खबरों के लिए उनके परिवार के सम्मान का व्यापार करने का अधिकार नहीं है. हमारे एक्शन के बाद पहले ही कुछ संस्थाओं ने आपत्तिजनक वीडियोज हटा दिए हैं.’

क्या है एक्स वाइफ का आरोप?

कुमार सानु की एक्स वाइफ रिता भट्टाचार्य ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा है की, उन्होंने (कुमार सानु) मेरी तीसरी प्रेग्नेंसी के समय पर मुझे कोर्ट तक घसीटा. उस समय उनका एक अफेयर भी था. उस समय में छोटी थी, मेरी पूरी दुनिया बिखर चुकी थी. इससे मेरा पूरा परिवार सदमें में आ गया था. रीता ने ये भी बताया की, उनको ऊपर कई बंदिशें लगाई गई थी. उन्हें न दोस्तों के साथ बाहर जाने की परमिशन थी न ही मेकअप लगाने की. उन्हें प्रेग्नेंसी के समय पर भी खाना नहीं दिया जाता था.

क्या थी तलाक की वजह?

आपको बता दें की कुमार सानु की शादी 1986 में हुई थी. रीता और उनके तीन बच्चे हुए, जिनका नाम जिको, जारी और जान कुमार सानु है. लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और 8 साल बाद ही कुमार सानु और रिता का तलाक हो गया, जिसके बाद बच्चों की क्सटडी रीता को मिल गई. इस तलाक का कारण सानु का किसी और के साथ अफेयर था.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में हाईवोल्टेज ड्रामा, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई, बिग बॉस का फूटा गुस्सा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

21 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

29 minutes ago