Bigg Boss 19 Fight: बिग बॉस 19 में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. शो में कई बार कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े देखने को मिले हैं. अब एक बार फिर टास्क के दौरान माहौल बिगड़ गया. इस बार सिंगर अमाल मलिक और एक्टर अभिषेक बजाज आमने-सामने आ गए. मामला इतना गंभीर हो गया कि बिग बॉस को खुद बीच में उतरना पड़ा.
अशनूर कौर को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल ने अशनूर कौर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी बातें भौंकने जैसी लग रही थीं. यह सुनकर अभिषेक भड़क उठे और पलटवार करते हुए बोले कि भौंकने का काम तो अमाल कर रहे हैं. दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई. अमाल ने साफ कहा कि उन्होंने जो कहा है, वही रहेगा. इसके बाद दोनों में धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई. घरवालों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.
View this post on Instagram
अमाल ने छोड़ा कैप्टेंसी टास्क
बहस बढ़ने के बाद अमाल ने आरोप लगाया कि अभिषेक पहले फिजिकल हुए. जबकि अभिषेक का कहना था कि अमाल ने पहले धक्का दिया. गुस्से में अमाल टास्क बीच में ही छोड़कर बाहर आ गए. उन्होंने बिग बॉस से अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जीशान कादरी ने अमाल का समर्थन करते हुए माइक उतार दिया और मेकर्स से दखल की गुजारिश की. कई और कंटेस्टेंट्स ने भी यही कदम उठाया.
ये भी पढ़ें: ‘Bigg Boss 19’ से बाहर आने के बाद Awez Darbar ने किया Amaal Mallik पर खुलासा, कैमरे पर दिखाए Chat के स्क्रीनशॉट
बिग बॉस की कड़ी फटकार
घरवालों के इस बर्ताव को देख बिग बॉस नाराज हो गए. उन्होंने सभी को डांटते हुए कहा कि बार-बार माइक उतारकर धमकी देना कोई समाधान नहीं है. बिग बॉस ने साफ कर दिया कि यह शो उनका है और धमकियों से कुछ हासिल नहीं होगा. शो के प्रोमो में इस झगड़े की झलक दिखाई गई है. दर्शक अब जानना चाहते हैं कि बिग बॉस आखिर किसके खिलाफ एक्शन लेंगे अमाल या अभिषेक? इस घटना के बाद घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



