जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पति की गिरफ्तारी को चुनौती दी है. याचिका राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत दायर की गई गिरफ्तारी के खिलाफ अनुच्छेद 32 के तहत पेश की गई है. सोनम वांगचुक पर आरोप है कि उन्होंने भाषणों के जरिए लेह में हिंसा भड़काने का काम किया. 26 सितंबर को उन्हें एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वे जोधपुर जेल में बंद हैं.
गीतांजलि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने पति की बिना शर्त रिहाई की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति एक आदिवासी होने के नाते लद्दाख के लोगों की भावनाओं को समझें. गीतांजलि ने यह भी कहा कि उनके पति के चार साल से किए जा रहे काम की जासूसी की जा रही है.
गीतांजलि ने हैबियस कॉरपस याचिका दायर कर सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग की है. याचिका पर जल्द सुनवाई की अपील सोमवार को मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष की जाएगी.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, न्यायाधीशों ने उनके आदर्शों को किया नमन
सोनम वांगचुक पहले लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और अन्य मांगों को लेकर अनशन कर चर्चा में आए थे. वे 700 किलोमीटर की पदयात्रा करके दिल्ली पहुंचे थे. उनके साथ आए लगभग 120 लोगों को भी पुलिस ने डिटेन किया था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता 168 लागू होने के कारण पांच से अधिक लोग एक समूह में नहीं रह सकते थे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…