अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया. यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुए कानूनी संघर्ष को दिखाती है. फैंस को इसकी दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा किसी और की वजह से हो रही है! अनन्या के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने ट्रेलर पर खास रिएक्शन दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. आखिर वॉकर ने ऐसा क्या कहा? आइए जानते हैं पूरी कहानी!
वॉकर ब्लैंको ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया और साथ में पॉपकॉर्न इमोजी पोस्ट की. इससे साफ है कि वह अनन्या की फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. कुछ दिनों पहले ही अनन्या ने वॉकर की पोस्ट पर कमेंट किया था. उन्होंने उन्हें “Mr. Worldwide” कहकर थम्स अप इमोजी दी थी. इस पर उनकी बहन राइसा पांडे ने भी मजेदार कमेंट किया – “You’re so cool!”
फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन दिए – “Worldwide Walker!”, “The life you’re living is wildin!”
फिल्म की कहानी सी. शंकरन नायर (अक्षय कुमार) की लड़ाई पर आधारित है. उन्होंने 1920 के दशक में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी थी. इस फिल्म में आर. माधवन ब्रिटिश वकील के किरदार में नजर आएंगे.
अनन्या पांडे ‘दिलरीत गिल’ का रोल निभा रही हैं. वह एक साहसी वकील हैं, जो पुरुष-प्रधान अदालत में भारतीय अधिकारों के लिए खड़ी होती हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीयों को अन्याय और अपमान का सामना करना पड़ा.
फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा अनन्या ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य लालवानी के साथ भी नजर आएंगी.
-भारत एक्सप्रेस
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…