देश

पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी के आगे नहीं टिकेगा विपक्ष, फिर बनेगी एनडीए सरकार: शाहनवाज हुसैन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी के सामने कोई नहीं टिक पाएगा. उन्होंने कहा बिहार में खुशी की लहर है. जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार को लाना है. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है. एनडीए ने सड़क, बिजली, पानी, बुनियादी ढांचे और उद्योगों के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है. क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया, मेट्रो शुरू हो चुकी है.

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर हुसैन का निशाना

पीएम मोदी ने पिछले 11 साल में बिहार को 14 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी हैं. बड़े-बड़े पुल, हवाई अड्डे बनाए गए हैं. एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है और पेंशन बढ़ाई गई है. इसके अलावा भी विकास के अनगिनत कार्य हुए हैं. जनता को पता है कि हमने अच्छा काम किया है और वे फिर से हमें सेवा का मौका देंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार की जनता को पसंद है और मुझे विश्वास है कि इनकी जोड़ी के सामने विपक्षी दलों के नेता टिक नहीं पाएंगे. राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी इस चुनाव को गंभीरता से नहीं ले रहे. इनमें कोई गंभीरता नहीं है. वे पहले ही हार मान चुके हैं. राहुल गांधी विदेश घूम रहे हैं.

वे विदेश जाकर भारत विरोधी बातें करते हैं. बिहार में चुनाव की घोषणा हो चुकी है, लेकिन न तो तेजस्वी यादव गंभीर हैं न राहुल गांधी और न ही महागठबंधन का कोई नेता. वे रिंग में उतरने से पहले ही रेफरी पर सवाल उठा रहे हैं.

NDA का प्रदर्शन सर्वे से भी बेहतर होगा

पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि 7 अक्टूबर को ही पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात को संवारा और अब पूरे देश को संवार रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे. सर्वे में एनडीए को 150-160 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, इस पर हुसैन ने कहा कि हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. गांव-गांव में लोग कह रहे हैं कि एनडीए आएगा और छा जाएगा.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने 24,634 करोड़ की लागत से चार रेलवे मल्टिट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 894 किलोमीटर नया नेटवर्क तैयार

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

26 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

36 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

37 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago