मनोरंजन

‘आदिपुरुष’ के लिए मनोज मुंतशिर का माफीनामा: कहा, “भावनाएं आहत हुईं, हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं”, लोगों ने लगा दी क्लास, बोले- अच्छा है! मोटा पैसा बनाओं, फिर माफी मांग लो…

Manoj Muntashir: फिल्म आदिपुरुष को लेकर छिड़े विवादों के बीच फिल्म के संवाद(डायलॉग्स) लेखक मनोज मुंतशिर ने माफी मांग ली है. अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म डायलॉग्स के कारण विवादों में रही है. अब इस फिल्म में डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने माफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,”मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत हुई हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़कर बिना शर्त क्षमा मांगता हूं.”

मनोज मुंतशिर ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा,”भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें.” मनोज के माफीनामे के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की भांति-भांति की प्रतिक्रियाएं आ रही है. लोगों ने कहा कि अच्छा है! मोटा पैसा बनाओं, फिर माफी मांग लो…

लोग बोले- Manoj Muntashir ने कर दी काफी देर

आदिपुरुष फिल्म में डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने सार्वजनिक रूप से इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर माफी मांगी है. बता दें कि फिल्म में बजरंगबली के संवाद और डायलॉग्स पर विवाद हुआ था. लोगों ने आरोप लगाए थे कि यह डायलॉग्स नहीं बल्कि सनातन धर्म के साथ मजाक है. अब मनोज मुंतशिर के माफीनामे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है.

एक यूजर ने हंसी की इमोजी के साथ लिखा है,”ये काम तो पहले ही दिन करना चाहिए था , लेकिन तब तुम तो इंटरव्यू में ज्ञान दे रहे थे दुनिया को ये तो मास्टरपिस बना दिया है हमने.” एक अन्य यूजर ने लिखा है,”काफी देर कर दी. जब फिल्म फ्लॉप हो गई, सिनेमा घर से उतरनी शुरू हो गई, जब खोने को कुछ और नहीं बचा, जब जनता का आक्रोश खुद ही ठंडा हो गया, तब माफी मांग रहे हो. यह काम तो फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों के भीतर ही होना चाहिए था लेकिन तब तो आप कलेक्शन गिनने और फिल्म का बचाव कर घाव पर नमक छिड़कने में व्यस्त थे. अब फिल्म की कमाई पूरी तरह थम गई है तो माफी मांग रहे हैं. खैर, देर आए, दुरुस्त आए.”

वहीं, प्राची साधवी ने लिखा,”प्रभु श्री राम आपको सद्बुद्धि दें.” एक अन्य यूजर ने लिखा है,”डायलॉग लिखने से पहले सोचना था…”

ये भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी का छोटा भाई हुआ ढेर

आपने माफी तब मांगी जब सारी अकड़ ढीली हो गई- यूजर

सोशल मीडिया पर लोग मनोज मुंतशिर के माफी के बाद उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,”आपने माफी तब मांगी जब सारी अकड़ ढीली हो गई. जब पूरा देश आदिपुरुष पर आक्रोशित था तब आप बेशर्मी से आभार मेरे देश लिखकर कलेक्शन दिखा रहे थे. उसके बाद आदिपुरुष के मेकर्स व अपने अपराधों का बेशर्मी से बचाव कर रहे थे. आपको लगता था कि हिंदू समाज मूर्ख है. आपको महर्षि वाल्मीकि या तुलसी बाबा मानकर आपकी हर बात मान लेगा. लेकिन जब थियेटर से फिल्म उतर चुकी है, लागत भी नहीं निकाल पाई है तब आप माफी मांग रहे हैं. वैसे ये माफी आदिपुरुष में हुए अपराधों के लिए है या आपके आगे के प्रॉजेक्ट फ्लॉप न हो जाएं,, उससे बचने के लिए है?” वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्वीट कर लिखा,”ये तो सबको पता था, जैसे ही मूवी ठंडी पड़ जाएगी, ये माफी मांग लेगा. माफी मांगनी होती तो पहले हफ्ते मांगता. तब पैसे के लिए चुप था.”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

9 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

31 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

35 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

38 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

40 minutes ago