मनोरंजन

30 साल बाद मंच पर लौटीं ‘दामिनी’ फेम मीनाक्षी शेषाद्रि: खरगोन के नवग्रह मेले में दी भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति

नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री और ‘दामिनी’ फेम Meenakshi Seshadri एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. लेकिन इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि उनकी एक ऐसी परफॉर्मेंस की है जिसने मध्य प्रदेश के खरगोन में समां बांध दिया. करीब 30 सालों तक फिल्मी दुनिया और चकाचौंध से दूर रहने के बाद, मीनाक्षी ने अपनी नई पारी की शुरुआत बेहद खास अंदाज में की है.

खरगोन के नवग्रह मेले में बिखेरा जलवा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध आयोजनों में शुमार ‘नवग्रह मेले’ में उस वक्त उत्साह का ठिकाना नहीं रहा, जब मंच पर खुद मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आईं. मौका था सांस्कृतिक कार्यक्रमों का, जहाँ उन्होंने अपनी क्लासिकल डांस फॉर्म ‘भरतनाट्यम’ की एक बेहद शानदार प्रस्तुति दी.

अपनी सुरीली आवाज में जब उन्होंने “पधारो म्हारे देस” गीत के साथ नृत्य शुरू किया, तो वहां मौजूद हजारों की भीड़ मंत्रमुग्ध हो गई. मीनाक्षी की फुर्ती और उनके भाव देखकर कोई कह नहीं सकता था कि वह तीन दशक बाद इस तरह सार्वजनिक मंच पर वापसी कर रही हैं. देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शक अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए.

30 साल बाद वापसी

मीडिया से बातचीत के दौरान मीनाक्षी काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने बताया कि ये 30 साल का ब्रेक उनके लिए लंबा था, लेकिन अब वह फिर से फिल्मी पर्दे पर लौटने को तैयार हैं. उन्होंने देश की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि भरतनाट्यम जैसी विधाएं पूरे देश में फैलनी चाहिए.

जब उनसे उनकी कल्ट फिल्म ‘दामिनी’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आज के हालातों पर गहरी चिंता जताई. मीनाक्षी ने कहा, “फिल्म में मैंने दामिनी का किरदार निभाया था जो अन्याय के खिलाफ लड़ती है, लेकिन दुख की बात यह है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी आज भारत में महिलाओं का शोषण बंद नहीं हुआ है.” उनकी बातों में समाज के प्रति वो संवेदनशीलता साफ झलक रही थी, जिसके लिए उन्हें हमेशा जाना जाता रहा है.

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor पर बॉलीवुड में बनेगी फिल्म…क्या विवेक अग्निहोत्री उठाएंगे इसका बीड़ा? जानिए उन्होंने क्या कहा

दिग्गजों की मौजूदगी में सजी शाम

इस ऐतिहासिक शाम का हिस्सा बनने के लिए खरगोन के विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी और सीएमओ कमल कौर समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं थी, बल्कि अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को इतने सालों बाद लाइव देखना एक सपने जैसा था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago