UP News: लखनऊ के सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में 22 फरवरी 2026 को ‘नेट जीरो सरोजिनी नगर’ अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बांग्ला बाज़ार पुलिस चौकी परिसर में आयोजित किया जाएगा.
यह अत्यंत हर्ष की बात है कि 22 फरवरी 2026 को 'Net Zero Sarojini Nagar' आयोजन का शुभारंभ करने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता श्री @duttsanjay जी बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ पधार रहे हैं। इस अवसर पर मैं हृदयतल से उनका अभिनंदन करता हूँ।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति निश्चित तौर पर इस कार्यक्रम को… pic.twitter.com/AcMYfaTLyJ— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) February 20, 2026
क्या है खास?
इस अभियान का नेतृत्व सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह करेंगे. खास बात यह है कि मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे. आयोजकों के मुताबिक इस दौरान रोड शो, युवाओं से सीधा संवाद और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा.
अभियान का मकसद
‘नेट जीरो सरोजिनी नगर’ का लक्ष्य क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करना, हरियाली को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर सतत विकास के लक्ष्यों को लागू करना है. इस पहल के जरिए लोगों को पर्यावरण-हितैषी जीवनशैली अपनाने, पेड़ लगाने और सफाई अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का संदेश
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक जागरूकता को भी बराबर महत्व दिया जा रहा है. उन्होंने इस अभियान को आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ और सुरक्षित माहौल बनाने की दीर्घकालिक सोच का हिस्सा बताया.
रोड शो और युवा संवाद
कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त सरोजिनी नगर में विशेष रोड शो करेंगे और युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे. पर्यावरण सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को ‘पर्यावरण वीर’ की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-फरवरी के अंत में मौसम की करवट: दक्षिण में बारिश और उत्तर में गर्मी, 10 राज्यों में अलर्ट
लोकतांत्रिक भागीदारी पर जोर
युवा संवाद में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, पहचान पत्र बनवाने और जिम्मेदारी से मतदान करने की अहमियत पर भी चर्चा होगी. आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की भागीदारी और नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की व्यापक कोशिश है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




