Param Sundari First Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म परम सुंदरी आज यानी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी दिल्ली के लड़के परम और केरल की लड़की जाह्नी के ईर्द-गिर्द घूमती है. दोनों के बीच प्यार होता है और इसके साथ ही दक्षिण भारत और उत्तर भारत के सांस्कृतिक अंतर और खूबसूरती से दिखाया गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या ये फिल्म ओपनिंग डे पर धमाल मचा पाएगी साथी ही सिद्धार्थ और जाह्नवी की नई जोड़ी दर्शकों को कैसी लगी इसके बारे में भी जानते हैं.
परम सुंदरी का पहला रिव्यू
जाह्नवी और सिद्धार्थ की नई फिल्म परम सुंदरी रिलीज होने के बाद लोगों का दिल जीत रही है. फिल्म को लोगों को खूब प्यार मिल रहा है. ट्विटर पर भी लोग फिल्म पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म को देखने के लिए सोशल मीडिया पर्सनैलिटी सिमोन खंबाटा भी आईं और उन्होंने यह देखने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परम सुंदरी की तारीफ की. उनका कहना है कि यह फिल्म एंटरटेनिंग है. सिनोम ने आगे कहा कि परम सुंदरी को बेस्ट रोमांटिक कॉमेडी बताया और कहा परम सुंदरी में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे पसंद न किया जाए.

क्या चेन्नई एक्सप्रेस से इन्सपायर है परम सुंदरी?
परम सुंदरी की चेन्नई एक्सप्रेस से तुलना की जा रही थी मगर तरण आदर्श ने बताया कि ये फिल्म बिल्कुल अगल है. तरण लिखते है यह एक अलग अंदाज के साथ अपनी राह खुद तय करती है निर्देशक तुषार जलोटी रोमांस और ड्रामा को परिपक्वता के साथ पेश करते हैं हालांकि इंटरवल के बाद के हिस्से और भी क्रिस्प हो सकते थे.
ये भी पढ़ें: Salman Khan ने बहन अर्पिता संग किया बप्पा का विसर्जन, ढोल नगाड़ों पर थिरके भाईजान, सोनाक्षी-जहीर भी हुए शामिल
फैंस जमकर कर रहे हैं फिल्म की तारीफ
एक एक्स यूजर ने परम सुंगरी को 4 सटार देते हुए लिखा, सच कहूँ तो, #ParamSundari 2025 की अब तक की सबसे मनोरंजक फिल्म है. इसमें सब कुछ है—कॉमेडी, रोमांस, इमोशन और कुछ बेहतरीन संगीत. @SidMalhotra और #JanhviKapoor के बीच की केमिस्ट्री बेहद ताज़ा और दिल को छू लेने वाली है, जब भी वे स्क्रीन पर साथ होंगे, आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी कॉमेडी सीन तो बिल्कुल सोने पर सुहागा हैं, पूरा थिएटर बिना रुके हँसता रहा. दुसरे यूजर ने लिखा पहले भाग की समीक्षा ⭐⭐ ¹/², पटकथा कमजोर, नियमित अंतराल ब्लॉक.. मुझे लगता है कि पटकथा बहुत बेहतर हो सकती थी.
#ParamSundari First Half Review ⭐⭐ ¹/² , Screenplay Weak, Routine Interval Block.. I Seems like That Screenplay Can Be much Much Better…
I Expected More For This Movie.#SidharthMalhotra#JanhviKapoor#ParamSundariReview pic.twitter.com/tdsmVFw3O7— Jeet Mallick (@JEETMALLICK2) August 29, 2025
#OneWordReview…#ParamSundari: DELIGHTFUL.
Rating: ⭐️⭐️⭐½
A feel-good entertainer that works for the most part… Crackling chemistry [#SidharthMalhotra – #JanhviKapoor] + excellent music [#Pardesiya] are its strongest assets. #ParamSundariReviewContrary to speculation,… pic.twitter.com/OCQZvIGszn
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 29, 2025
#ParamSundarIReview ~ SUPER ENTERTAINER ✅🎬
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐️
Honestly, #ParamSundari has to be the most ENTERTAINING FILM of 2025 till now. It’s got everything—COMEDY, ROMANCE, EMOTIONS and some really amazing MUSIC🔥
The CHEMISTRY between @SidMalhotra & #JanhviKapoor feels… pic.twitter.com/ld33eyfpcr
— CineHub (@Its_CineHub) August 29, 2025
फिल्म की कहानी
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा परम सुंदरी की कहानी नॉर्थ के लड़के और साउथ की लड़की की प्रेम कहानी है. इस फिल्म की तुलना शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर सुपरहिट चेन्नई एक्सप्रेस से की जा रही है. उस फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी. खैर, परम सुंदरी को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि क्या फिल्म ओपनिंग डे पर धमाल मचा पाएगी या नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

