अगर आप भी अनुराग बसु की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘मेट्रो…इन दिनों’ को सिनेमा घरों में देखने से चूक गये है, तो आपके लिए है खुशखबरी. हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल और फातिमा सना शेख ने मुख्य भूमिका निभाई हैं.
इस प्लेटफॉर्म पर हो रही है रिलीज
इस फिल्म को लेकर नेटफ्लिक्स ने 28 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर घोषणा की है. जिसके अनुसार यह फिल्म शुक्रवार 29 अगस्त यानी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. ये फिल्म वीकेंड पर देखने के लिए एकदम सही फिल्म है, साथ ही बारिश के मौसम में इसे देखना इस फिल्म को और भी मजेदार बना देगा.
‘लाइफ इन अ…मेट्रो’ से है प्रेरित
यह फिल्म ‘लाइफ इन अ…मेट्रो’ से प्रेरित है, जिसे एक तरह से ‘लाइफ इन अ… मेट्रो का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी माना जा रहा है. ‘मेट्रो…इन दिनों’ निर्देशक अनुराग बसु की अलग तरह से कहानी को कहने की कला को बताता है, जो इस फिल्म में जीवन के अलग-अलग चरणों में कई प्रेम कहानियों को एक साथ बुनते है.
ये फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सभी कलाकारों ने अपने किरदारो को बखूबी निभाया है. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर पार्थ की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक ऐसा इंसान है जिसे शादी करने से दिक्कत है, लेकिन ठुमरी जिसका किरदार सारा अली खान निभा रही है, उसकी सगाई होने के बावजूद अचानक उससे जुड़ जाता है. नीना गुप्ता और अनुपम खेर एक ऐसे बुजुर्ग की भूमिका निभा रहे हैं जो सालों के अलगाव के बाद एक दुसरे से जुड़ जाते हैं.
इस बीच, अली फजल और फातिमा सना शेख का किरदार एक अनप्लेंड प्रेगनेंसी से जूझता हैं, और कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी शादी में होते हुए इमोशनल डिस्टेंस से जूझ रहे कपल की भूमिका निभाते हैं.
स्क्रीनप्ले में करना पड़ा था बदलाव
इस फिल्म में कोंणका सेन शर्मा एकमात्र ऐसी कलाकार है जिन्होंने ‘लाइफ इन अ…मेट्रो’ में भी काम किया है. हालांकि इन दोनों फिल्मों के डायरेक्टर अनुराग बसु ‘मेट्रो…इन दिनों’ में कोंकणा और दिवंगत इरफान खान, दोनों को ही वापस लाना चाहते थे. लेकिन इरफान खान के निधन के बाद उन्हें स्क्रीनप्ले में बदलाव करना पड़ा.
‘मेट्रो…इन दिनो’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. जिसमें इस फिल्म को 64% रिविवर्स और 84% दर्शकों की रेटिंग मिली है. इस फिल्म में कोंकणा और पंकज त्रिपाठी के अभिनय को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है, वहीं सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के किरदारों को भी दर्शकों ने सराहा है. साथ ही प्रीतम के गाने को पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए खूब पसंद और सराहा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



