Mirzapur Movie Trailer: लोकप्रिय वेब सीरीज के बाद अब ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंगलवार, 11 अगस्त को मेकर्स ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. 3 मिनट लंबे इस एक्शन और पावर-पैक ट्रेलर ने दर्शकों के बीच मिर्जापुर की गद्दी को लेकर छिड़ने वाली नई खूनी जंग का रोमांच बढ़ा दिया है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ के ट्रेलर ने सिनेमाघरों में भौकाल मचाने की पूरी तैयारी कर ली है. मुन्ना भैया की वापसी और जितेंद्र कुमार की नई एंट्री ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है. गद्दी के लिए वर्चस्व और बदले की यह जंग 4 सितंबर 2026 से बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी.
‘भौकाल लाइक नेवर बिफोर’ के टैगलाइन के साथ आ रही फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. ट्रेलर की शुरुआत एक खाली गद्दी और दमदार डायलॉग से होती है ‘गद्दी ना तो विरासत से मिलती है, ना सियासत से… मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से.’ ट्रेलर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का पुराना रौब कायम है, वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की धमाकेदार वापसी से मिला है.
इस बार फिल्म में किरदारों को खास टाइटल देकर पेश किया गया है. कालीन भैया ‘द किंग’, मुन्ना भैया ‘द प्रिंस’, जबकि गुड्डू और बबलू को ‘द लायंस’ दिखाया गया है. एक बड़ा बदलाव बबलू पंडित के किरदार में देखने को मिला है, वेब सीरीज में यह रोल निभाने वाले विक्रांत मैसी की जगह अब अभिनेता जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के अवतार में नजर आ रहे हैं. वहीं, बीना भाभी (रसिका दुगल) भी इस सत्ता के खेल में अपनी चालें चलती दिख रही हैं.
फिल्म में रवि किशन और अभिषेक बनर्जी का आक्रामक अंदाज भी फैंस को आकर्षित कर रहा है. रवि किशन गाड़ियों की फायरिंग के बीच तंज कसते नजर आते हैं. मुख्य स्टारकास्ट के अलावा फिल्म में मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और कुलभूषण खरबंदा जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित और एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर) के बैनर तले बनी यह पैन-इंडिया फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
यह भी पढ़ें-Sawan Shivratri Special: घर बैठे OTT पर देखें भोलेनाथ की भक्ति से जुड़ी ये 5 शानदार फिल्में
-भारत एकसप्रेस
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…