Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गद्दी का असली वारिस कौन? खून-खराबे और बदले की जंग में बदला ‘बबलू पंडित’ का चेहरा, मिर्जापुर के ट्रेलर ने मचाया गदर

Mirzapur Movie Trailer: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. गद्दी, पावर और खून-खराबे के नए खेल के साथ यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Mirzapur The Movie Trailer

Mirzapur Movie Trailer: लोकप्रिय वेब सीरीज के बाद अब ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंगलवार, 11 अगस्त को मेकर्स ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. 3 मिनट लंबे इस एक्शन और पावर-पैक ट्रेलर ने दर्शकों के बीच मिर्जापुर की गद्दी को लेकर छिड़ने वाली नई खूनी जंग का रोमांच बढ़ा दिया है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ के ट्रेलर ने सिनेमाघरों में भौकाल मचाने की पूरी तैयारी कर ली है. मुन्ना भैया की वापसी और जितेंद्र कुमार की नई एंट्री ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है. गद्दी के लिए वर्चस्व और बदले की यह जंग 4 सितंबर 2026 से बड़े पर्दे पर देखी जा सकेगी.

बड़ा सरप्राइज ‘मुन्ना भैया’ की धमाकेदार वापसी (Mirzapur The Movie Trailer)

‘भौकाल लाइक नेवर बिफोर’ के टैगलाइन के साथ आ रही फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. ट्रेलर की शुरुआत एक खाली गद्दी और दमदार डायलॉग से होती है ‘गद्दी ना तो विरासत से मिलती है, ना सियासत से… मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से.’ ट्रेलर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का पुराना रौब कायम है, वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की धमाकेदार वापसी से मिला है.

बड़ा बदलाव बबलू पंडित के किरदार में देखने मिला (Jitendra Kumar Bablu Pandit)

इस बार फिल्म में किरदारों को खास टाइटल देकर पेश किया गया है. कालीन भैया ‘द किंग’, मुन्ना भैया ‘द प्रिंस’, जबकि गुड्डू और बबलू को ‘द लायंस’ दिखाया गया है. एक बड़ा बदलाव बबलू पंडित के किरदार में देखने को मिला है, वेब सीरीज में यह रोल निभाने वाले विक्रांत मैसी की जगह अब अभिनेता जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के अवतार में नजर आ रहे हैं. वहीं, बीना भाभी (रसिका दुगल) भी इस सत्ता के खेल में अपनी चालें चलती दिख रही हैं.

4 सितंबर 2026 को होगी रिलिज (Mirzapur Movie Release Date)

फिल्म में रवि किशन और अभिषेक बनर्जी का आक्रामक अंदाज भी फैंस को आकर्षित कर रहा है. रवि किशन गाड़ियों की फायरिंग के बीच तंज कसते नजर आते हैं. मुख्य स्टारकास्ट के अलावा फिल्म में मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और कुलभूषण खरबंदा जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित और एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर) के बैनर तले बनी यह पैन-इंडिया फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें-Sawan Shivratri Special: घर बैठे OTT पर देखें भोलेनाथ की भक्ति से जुड़ी ये 5 शानदार फिल्में

-भारत एकसप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital