मनोरंजन

Sandhya Shantaram: ‘नवरंग’ फेम अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sandhya Shantaram:बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई. मशहूर अभिनेत्री और वी. शांताराम की तीसरी पत्नी संध्या शांताराम का निधन हो गया है. उन्होंने 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. वह अभिनय के साथ ही अपने डांस के लिए भी जानी जाती थी. बताया जा रहा है कि संध्या शांताराम का अंतिम संस्कार शनिवार को शिवाजी पार्क स्थित वैकुंठ धाम में किया गया.

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

महाराष्ट्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यह जानकारी दी.

उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए आशीष शेलार ने लिखा,

“फिल्म ‘पिंजरा’ की प्रसिद्ध अभिनेत्री संध्या शांताराम के निधन की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में अपने अद्भुत अभिनय और नृत्य कौशल से दर्शकों पर एक अनूठी छाप छोड़ी. फिल्म ‘झनक झनक पायल बाजे,’ ‘दो आंखें बारह हाथ,’ और खासकर ‘पिंजरा’ में उनकी अमर भूमिका दर्शकों के दिलों में हमेशा याद रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें!”

शानदार अभिनय और कुशल नृत्य

संध्या शांताराम को मराठी और हिंदी में अपने शानदार अभिनय और कुशल नृत्य के लिए जाना जाता था. वह मशहूर फिल्मकार वी. शांताराम की तीसरी पत्नी थीं. उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी जयश्री से तलाक लेने के एक महीने बाद ही संध्या से शादी कर ली. दोनों ने फिल्म ‘पिंजरा’ में साथ काम किया था.

ये भी पढ़ें: Soha Ali Khan birthday: शाही परिवार में परवरिश, एक्टिंग के लिए छोड़ी नौकरी, भाई के सपोर्ट से बनीं बॉलीवुड स्टार, हिट फिल्मों के लिए तरसती रहीं

चार फिल्मफेयर पुरस्कार में दर्ज किये नाम

हालांकि संध्या ने अधिक फिल्में नहीं की हैं, लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा की कुछ यादगार फिल्मों के लिए जाना जाता है. वी. शांताराम ने 1951 में अपनी फिल्म ‘अमर भूपाली’ के लिए नई प्रतिभाओं की तलाश के दौरान संध्या की प्रतिभा को पहचाना था. फिल्म निर्माता को उनकी मनमोहक आवाज ने प्रभावित किया था. इस फिल्म में संध्या ने एक सिंगर का रोल प्ले किया था.

उन्हें ‘झनक झनक पायल बाजे’, ‘दो आंखें बारह हाथ’, ‘नवरंग’, ‘पिंजरा’ और ‘अमर भूपाली’ जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है. फिल्म ‘झनक झनक पायल बाजे’ में वह गोपी कृष्ण के साथ दिखाई दी थीं. इस फिल्म के लिए गोपी ने ही उन्हें डांस सिखाया. फिल्म ने बाद में चार फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

10 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

23 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

50 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

2 hours ago