प्रतीकात्मक तस्वीर
Actress Aishwarya Rai Fake Passport: नोएडा पुलिस और साइबर सेल ने दवा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले नाइजीरियाई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये इतने शातिर अपराधी है कि सेना से रिटायर्ड कर्नल से करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी की है. पुलिस ने इस गिरोह के पास से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट भी बरामद किया है.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ऐश्वर्या राय के नकली पासपोर्ट का उपयोग किस लिये करते थे. गिरोह के सदस्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर मंहगे दामों पर जड़ी-बूटियां खरीदने का झांसा देते थे. ये नाइजीरियाई गिरोह मेट्रोमोनियल साइट और डेटिंग एप के जरिए लोगों को लगातार अपना निशाना बना रहा था.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss: बिग बॉस से बाहर हुए Abdu Rozik? फूट-फूटकर रोए ‘छोटे भाई जान’, फैंस को लगा झटका
पुलिस अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इन तीन आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिकों ईक उफेरेमुकेवे, एडविन कॉलिंस, और ओकोलोई डेमियन के रूप में हुई है. इन तीनों को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ये गिरोह एबॉट फार्मास्युटिकल्स कंपनी समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का निशाना बना रहा था.
पुलिस ने यह भी बताया, इन्होंने थाना बीटा-2 में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल को ब्रेस्ट कैंसर की दवा के लिए कोलानट खरीदने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने कर्नल के साथ एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया.
पुलिस ने कहा, जांच के दौरान पता चला है कि ये गिरोह मेट्रोमोनियल साइट और डेटिंग ऐप से कई लोगों को निशाना बनाता था. इन तीनों गिरफ्तार आरोपियों के पास वीजा और पासपोर्ट भी नहीं था और इनके पास से छह फोन, 11 सिम और लैपटॉप, पेन ड्राइव के साथ 3 कार बरामद की है.
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…