Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Noida: दवा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले नाइजीरियाई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट भी लेकर घूम रहे थे

Noida Police: नोएडा पुलिस ने तीन नाइजीरियाई अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट भी बरामद हुआ है.

Noida

प्रतीकात्मक तस्वीर

Actress Aishwarya Rai Fake Passport:  नोएडा पुलिस और साइबर सेल ने दवा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले नाइजीरियाई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये इतने शातिर अपराधी है कि सेना से रिटायर्ड कर्नल से करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी की है. पुलिस ने इस गिरोह के पास से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट भी बरामद किया है.

नाइजीरियाई गिरोह मेट्रोमोनियल साइट और डेटिंग एप लोगों को लगातार निशाना बना रहा

पुलिस आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ऐश्वर्या राय के नकली पासपोर्ट का उपयोग किस लिये करते थे. गिरोह के सदस्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर मंहगे दामों पर जड़ी-बूटियां खरीदने का झांसा देते थे. ये नाइजीरियाई गिरोह मेट्रोमोनियल साइट और डेटिंग एप  के जरिए लोगों को लगातार अपना निशाना बना रहा था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss: बिग बॉस से बाहर हुए Abdu Rozik? फूट-फूटकर रोए ‘छोटे भाई जान’, फैंस को लगा झटका

लोगों से कर रहे थे ठगी

पुलिस अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इन तीन आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिकों ईक उफेरेमुकेवे, एडविन कॉलिंस, और ओकोलोई डेमियन के रूप में हुई है. इन तीनों को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ये गिरोह एबॉट फार्मास्युटिकल्स कंपनी समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का निशाना बना रहा था.

एक रिटायर्ड कर्नल को ब्रेस्ट कैंसर की दवा के लिए कोलानट खरीदने का झांसा देकर बनाया ठगी का शिकार

पुलिस ने यह भी बताया, इन्होंने थाना बीटा-2 में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल को ब्रेस्ट कैंसर की दवा के लिए कोलानट खरीदने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने कर्नल के साथ एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया.

मेट्रोमोनियल साइट और डेटिंग ऐप से लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस ने कहा, जांच के दौरान पता चला है कि ये गिरोह मेट्रोमोनियल साइट और डेटिंग ऐप से कई लोगों को निशाना बनाता था. इन तीनों  गिरफ्तार आरोपियों के पास वीजा और पासपोर्ट भी नहीं था और इनके पास से छह फोन, 11 सिम और लैपटॉप, पेन ड्राइव के साथ 3 कार बरामद की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital