Jacqueline Fernandez New Song Yimmy Yimmy
Jacqueline Fernandez New Song Yimmy Yimmy: जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपने नए गाने ‘यम्मी यम्मी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने बीते बुधवार को अपने न्यू सॉन्ग ‘यम्मी यम्मी’ का टीजर शेयर किया है. उनके नए गाने में श्रेया घोषाल और फ्रेंच आर एंड बी गायक टायक की आवाज है. पीयूष भगत और शाज़िया सामजी द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गाने के वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
बता दें इंस्टाग्राम पर जैकलीन ने गाने का टीज़र वीडियो साझा किया और साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘यम्मी यम्मी’ के साथ अपने FOMO को बढ़ावा दें. वहीं गाने का टीजर अब ऑफिसियल रूप से @playdmfofficial YouTube चैनल पर भी शेयर किया गया है. ये पूरा गाना 8 मार्च को सुबह 11 बजे आएगा, जिसे आप खूब एन्जॉय कर सकते हैं.
इसपर जैकलिन फर्नांडीज ने कहा, ‘ इस गाने ने मेरे करियर में एक बड़ी भूमिका निभाई है और ‘यम्मी यम्मी’ के लिए अंशुल के साथ टीम बनाना मेरी लिस्ट में एक और टिक मार्क है. एक्ट्रेस ने कहा- उनके पास बहुत गहरी समझ है गाने की शूटिंग काफी मजेदार रही. ‘यम्मी यम्मी’ की वाइब बहुत फ्रेश और एनर्जेटिक है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को गाना भी पसंद आएगा.’
यह भी पढ़ें : Women’s Day 2024: महिलाओं के संघर्ष को दिखाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, अभिनेत्रियों की अदाकारी ने छोड़ी गहरी छाप
वहीं बात करें जैकलीन के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए तैयारी कर रही हैं. बता दें ‘वेलकम 3’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, संजय दत्त, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी जैसे कलाकार शामिल हैं.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…