हजरतबल दरगाह (श्रीनगर)
PM Modi visit Hazratbal Dargah: प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर दौरे पर हैं. पीएम मोदी जम्मू कश्मीर को 5000 करोड़ की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर धार्मिक स्थानों का भी भ्रमण करते हैं. इस क्रम में पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर हजरतबल तीर्थ परियोजना का उद्घाटन करने के लिए दरगाह (हजरतबल) जाएंगे. कश्मीर स्थित इस दरगाह की कई खासियतें हैं. आइए जानते हैं इस दरगाह के बार में.
कश्मीर के हजरतबल दरगाह का इतिहास काफी पुराना है. कहा जाता है. इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार, इस दरगाह में पैगंबर मोहम्मद साहब की दाढ़ी का बाल आज भी सुरक्षित रखा हुआ है. जिसको यहां लाने में सैयद अब्दुल्ला का बड़ा योगदान बताया जाता है. कहा जाता है कि इन्होंने सैयद अब्दुल्ला की बाल को दफना दिया था.
हजरतबल दरगाह भारत के प्रसिद्ध स्थानों में एक है. जिस मुस्लिम लोग बहुत पवित्र मानते हैं. यही वजह है कि इसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है. इस दरगाह का बाहरी हिस्सा सफेद संगमरमर से बना हुआ है. इसलिए इसे सफेद मस्जिद कहा जाता है.
हजरतबल दरगाह धार्मिक महत्व के अलावा खास वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है. कश्मीर में डल झील के किनारे स्थित हजरतबल दरगाह धार्मिक स्थानों में से एक है. कहा जाता है कि यह दरगाह भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्कों के मुसलमानों के लिए खास है.
हजरतबल दरगाह श्रीनगर के डल झील के किनारे है. जिसको देखने के लिए देश और दुनिया से लोग पहुचते हैं. यह दरगाह हजरत मोहम्मद साहब से जुड़ा हुआ बताया जाता है. दरगाह की खूबसूरती यह है कि यहां आने वाले लोग बिना इबादत किए नहीं जाते हैं. इस्लाम के अलावा दूसरे धर्मों के लोग भी यहां अपनी मन्नते लेकर लेकर पहुंचते हैं.
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…