Academy Award 2027 Rules: सिनेमा की दुनिया का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले ऑस्कर्स को लेकर अपडेट आया है. हर साल की तरह इस बार भी अवॉर्ड्स में कुछ फिल्मों का दबदबा देखने को मिला. वन बैटल आफ्टर अनेदर और सिनर्स जैसी फिल्मों ने कई कैटेगरी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. लेकिन इन फिल्मों से ज्यादा आने वाले बदलावों की हो रही है, जो 2027 से लागू होंगे.
करीब 100 साल पुराने इस अवॉर्ड समारोह में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं, लेकिन इस बार के बदलाव काफी बड़े और असरदार माने जा रहे हैं. इनका मकसद टैलेंट को सही पहचान देना और उन कमियों को दूर करना, जिनकी वजह से कई कलाकार पीछे रह जाते थे.
एक ही कैटेगरी में एक कलाकार को मिल सकते हैं दो नॉमिनेशन
सबसे बड़ा बदलाव एक्टर्स के लिए है. अब तक नियम यह था कि किसी भी एक कैटेगरी में एक कलाकार को सिर्फ एक बार ही नॉमिनेट किया जा सकता था. लेकिन 2027 से यह पाबंदी हट जाएगी. अगर किसी अभिनेता ने एक ही साल में दो बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं और दोनों को वोट्स मिलते हैं, तो उसे एक ही कैटेगरी में दो बार नॉमिनेशन मिल सकता है. इससे उन कलाकारों को फायदा होगा, जिनकी एक ही साल में कई दमदार फिल्में रिलीज होती हैं.
एआई से जुड़ी परफॉर्मेंस अब नहीं होंगी शामिल
आजकल फिल्मों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. पहले ऐसी परफॉर्मेंस को भी अवॉर्ड के लिए माना जाता था. लेकिन नए नियम के तहत अब एआई से प्रभावित एक्टिंग, राइटिंग या किसी भी तरह की परफॉर्मेंस को ऑस्कर्स में नॉमिनेशन नहीं मिलेगा. यानी अब पूरी तरह मानवीय प्रतिभा को ही प्राथमिकता दी जाएगी.
इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में बड़ा बदलाव
तीसरा अहम बदलाव इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में किया गया है. पहले हर देश सिर्फ एक फिल्म ही ऑस्कर्स के लिए भेज सकता था. अब नए नियम के तहत एक देश एक से ज्यादा फिल्में भेज सकेगा. ये सभी बदलाव ऑस्कर्स के 99वें संस्करण से लागू होंगे, जिसकी तारीख 14 मार्च 2027 तय की गई है. ऑस्कर्स जल्द ही अपने 100 साल पूरे करने जा रहा है, और उससे पहले ये बदलाव इस अवॉर्ड को और आधुनिक और न्यायसंगत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा हैं.
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट होने का डर और अबॉर्शन की कोशिश’, एक्ट्रेस कनिका मान ने कजिन की घिनौनी करतूत पर तोड़ी चुप्पी!
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


