Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रामायण निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 साल की उम्र में निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

रामायण जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक को बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar) का रविवार को निधन हो गया.

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. रामायण जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक को बनाने वाले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar) का रविवार को निधन हो गया. 81 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि कुछ समय से वो बीमारियों से जूझ रहे थे.

फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे प्रेम सागर

प्रेम सागर (Prem Sagar) खुद भी एक जाने माने फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे. उन्होंने अलिफ लैला, विक्रम और बेताल, ललकार और चरस जैसी कई चर्चित फिल्में और टीवी शोज बनाए थे. उन्होंने अपने कला और काम से पौराणिक और धार्मिक शो में भारतीय सिनेमा को एक अलग दिशा दी थी.

रामायण के लक्ष्मण ने शोक जताया

प्रेम सागर (Prem Sagar) की निधन की खबर सुनते ही रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर शोक जताया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,

“यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें. ”

कहा होगा अंतिम संस्कार?

प्रेम सागर (Prem Sagar) के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में किया जाएगा. अब उनके बेटे शिव सागर फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे. यह फाउंडेशन शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करता है.

इसे भी पढ़ें-Priya Marathe Passes Away: मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कैंसर से थी पीड़ित

उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है. उन्होंने जिस तरह से भारतीय दर्शकों को पौराणिक कथाओं से जोड़ा वो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. प्रेम सागर (Prem Sagar) का योगदान सिर्फ एक निर्माता के तौर पर नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक और समाज को जोड़ने वाले पुल के रूप में भी याद किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital