मनोरंजन

Pathan Controversy: बनारस में शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान का मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Pathan Controversy: शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की  फ़िल्म पठान को लेकर विरोध थमता हुआ नजर नही आ रहा है. धार्मिक नगरी काशी में मुस्लिम महिलाओं ने सुबह-सुबह सड़क पर निकलकर पठान फ़िल्म के विरोध में शाहरुख खान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने पठान फ़िल्म का बहिष्कार करो और शाहरूख खान दीपिका पादुकोण मुर्दाबाद के नारे लगाए. साथ ही पुतला जलाकर भारत सरकार से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की गिरफ्तारी की मांग की. साथ विरोध कर रही महिलाओं ने शाहरुख और दीपिका के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की, ताकि ये फिर से हिन्दू धर्म का अपमान न कर सके.

एक तरफ पठान फिल्म का विरोध पूरे भारत में देखने को मिल रहा है. लेकिन अब वाराणसी में मुस्लिम महिलाएं फिल्म के विरोध में आगे आई है. अभी तक इस फिल्म के विरोध में हिंदूवादी संगठन आगे आ रहे थे. ऐसे में फिल्म पठान का विरोध (Pathan Controversy) पूरे देश में बढ़ता जा रहा है.

भगवा रंग भारतीय संस्कृति का प्रतीक- नजमा परवीन

वाराणसी में विरोध के दौरान मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदस्य नजमा परवीन ने कहा कि भगवा रंग भारतीय संस्कृति का प्रतीक है. भारतीय रंग झंडे के ऊपर का रंग का प्रतीक है. जो हमारे राष्ट्र का प्रतीक है. जिसको बार-बार बॉलीवुड वाले हिंदू-मुस्लिम एकता को भड़का रहे हैं. जिसको बेशर्मी का प्रतीक बता रहे है.

ये भी पढ़ें- बेटी के जन्म के बाद Charu Asopa को भी नहीं मिल रहा था काम, ऑडिशन के लिए जाने पर वजन को लेकर झेलने पड़ते थे कमेंट

भगवा क्रांतिकारियों का रंग है डॉ. राजीव श्रीवास्तव

वहीं, फिल्म के विरोध के दौरान बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. राजीव श्रीवास्तव का कहना कि इस फिल्म में भगवा रंग को बेशर्म रंग बताया गया है. आगे उन्होंने कहा कि भगवा क्रांतिकारियों का रंग रहा है, साधु संतों का रंग रहा है, भारत के तिरंगे का रंग रहा है. इसके बावजूद भी फिल्म में भगवा का अपमान किया है. उन्होंने शाहरूख खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा रंग को बेशर्म रंग बता कर बदतमीजी के चरम सीमा को पार कर दिया है.

फिल्म को सिनेमा हॉल में नहीं लगने की दी धमकी

इसके साथ ही, जेएचवी मॉल के सामने हिंदू संगठनों ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का पुतला जलाकर फिल्म को काशी में किसी भी सिनेमा हॉल में लगने नहीं देने की धमकी दी. आम जनता से मांग की गई कि इस फिल्म का बहिष्कार (Pathan Controversy) करें.

गौरतलब है कि पूरे देश में पठान फिल्म को लेकर बहिष्कार की मांग चल रही है. आने वाले समय में देखना होगा कि फिल्म पठान की कितनी मुसीबतें और बढ़ेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

नवरात्रि में आज अष्टमी और नवमी का अद्भुत संगम, जानें आज के शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…

24 seconds ago

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

8 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

9 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

9 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

9 hours ago