दो महिलाओं ने की कांस्टेबल कि पिटाई
अक्सर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर मारपीट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार छेड़खानी के चलते युवकों की पिटाई का भी वीडियो आपको देखने को मिल जाती है. ऐसा ही मामला कानपुर से सामने आया है. जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. जीआरपी से बर्खास्त सिपाही को उसकी पत्नी ने बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं गुस्साई महिला ने अपने पति के कपड़े तक फाड़ डाले. जानिए क्या है पूरा मामला.
दरअसल, कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसापुरम इलाके में शुक्रवार को पार्क के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां एक महिला ने पहले तो अपने बर्खास्त सिपाही पति की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही गाली-गलौच करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ डाले. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे महिला पुरुष के कपड़े फाड़ देती है और उसे लगातार थप्पड़ मारती रहती है. देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग जाती है.
लोग वीडियो बनाने लगते हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. यह मामला दो पत्नियों का है. बता दे कि दुर्गेश सोनकर जीआरपी में सिपाही था लेकिन उसने दो महिलाओं से शादी कर ली थी, वही कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी की शिकायत पर उसे बर्खास्त कर दिया गया. कांस्टेबल की पिटाई करते हुए महिला बता रही थी कि वह उसकी पत्नी है और इस कांस्टेबल के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं. हालांकि इस दौरान सिपाही कहता रहा कि यह महिला उसकी पत्नी नहीं है.
ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: 8 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, भाई के साथ स्कूल से लौट रहा था
वहीं नौबस्ता के एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्क के पास मारपीट हो रही है. जिसके बाद पुलिस महिला और पुरुष दोनों को थाने ले आई और दोनों से पूछताछ की जा रही है. मामला दूसरी पत्नी से जुड़ा बताया जा रहा है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…