यूटिलिटी

Oppo यूजर्स के लिए अच्छी खबर! इस 5जी फोन को मिला एंड्रॉयड 13 कलर OS अपडेट

Oppo के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि Oppo Reno 7 Pro 5G को Android 13 पर आधारित ColorOS 13 का ऑफिशियल एडिशन मिल रहा है. हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि यह बीटा अपडेट है और स्टेबल नहीं है, ऐसे में इसमें कुछ बग हो सकते हैं. आपको बता दें कि Android 13 को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया गया था और धीरे-धीरे इस अपडेट को कुछ फोन में पेश किया गया था. इसी तरह Oppo ने भी Android 13 OS पर आधारित ColorOS 13 की घोषणा की और इसे कंपनी के कुछ डिवाइसेज के लिए पेश किया गया.

कैसे मिलने वाला है अपडेट?

Oppo Reno 7 Pro 5G अपडेट की बात करें तो ओप्पो यूजर्स को सलाह दी गई है कि फोन को अपडेट करने से पहले उसका बैकअप ले लें. साथ ही यह भी पता चला है कि अपडेट प्राप्त करने के लिए डिवाइस को ColorOS 12 के बेस वर्जन यानी C.14 पर होना जरूरी है.

एक बार जब आपका डिवाइस ColorOS 12 के बेस वर्जन पर आ जाए, तो सेटिंग में जाएं. फिर अबाउट डिवाइस पर टैप करें> दाईं ओर आइकन पर टैप करें> बीटा प्रोग्राम> आधिकारिक और अंत में, अप्लाई करें. एक बार जब आप आवेदन करते हैं और आपका आवेदन संसाधित हो जाता है, तो आपको एक अपडेट मिलेगा. इसे डाउनलोड करें और इसे अपडेट करें.

ये भी पढ़ें- CIBIL Score: इन आसान स्टेप्स से अपने सिबिल स्कोर को रखें दुरुस्त, आसानी से मिल पाएगा लोन

ColorOS 13 UI को Android 13 के साथ जोड़ा गया है, जो UI में कई अपग्रेड और सुधार के साथ आता है. ओप्पो ने पहले अपडेट के पूरे रोलआउट टाइमलाइन का खुलासा किया है.

12GB RAM के साथ आता है फोन

इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1200-Max प्रोसेसर के साथ 12जीबी रैम दिया जा रहा है. कैमरे के तौर पर Reno 7 Pro 5G के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है. फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल मिलने वाला है. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है. इसमें Sony IMX709 सेंसर का उपयोग  किया गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

48 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago