मनोरंजन

पैतृक गांव जोकहरी पहुंचे पवन सिंह, समर्थकों की उमड़ी भीड़; सनातन परंपरा निभाकर लिया आशीर्वाद

Pawan Singh Jokhari village visit: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक-अभिनेता एवं विधान परिषद उम्मीदवार पवन सिंह सोमवार को अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचे. उनके गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और हजारों की संख्या में समर्थक, ग्रामीण तथा युवा उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े. गांव की सड़कों से लेकर मुख्य चौक तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली.

सनातन परंपरा निभाकर लिया आशीर्वाद

गांव पहुंचने के बाद पवन सिंह ने सबसे पहले अपने चाचा का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए गाय के बछड़े को केला खिलाकर पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की. पवन सिंह के आगमन की सूचना पहले से ही क्षेत्र में फैल चुकी थी. यही वजह रही कि आसपास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग जोकहरी पहुंच गए. पवन सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कई समर्थक सुरक्षा घेरा होने के बावजूद उनके नजदीक पहुंचने का प्रयास करते रहे. लोगों के उत्साह को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी.

यह भी पढ़ें: हिरणी को बेटी की तरह पाला, मेहंदी लगाकर दी विदाई, फलोदी के परिवार ने पेश की इंसानियत की मिसाल

पवन सिंह से मिलने के लिए समर्थकों की उमड़ी भीड़

उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. स्थानीय थाना पुलिस और सुरक्षा कर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने तथा लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखने में जुटे रहे. समर्थकों का उत्साह इतना अधिक था कि लोग घंटों तक पवन सिंह को देखने के लिए गांव में डटे रहे. इस दौरान पवन सिंह ने ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें मिले अपार स्नेह एवं समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उनके स्वागत में उत्साहित नजर आए. उनके आगमन की चर्चा पूरे दिन गांव और आसपास के क्षेत्रों में होती रही. पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ ने पूरे गांव को एक बड़े जनसमूह में बदल दिया.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

23 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

41 minutes ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

46 minutes ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

53 minutes ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

1 hour ago