यूटिलिटी

उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ा झटका, अब सिर्फ 4 LPG रिफिल पर मिलेगी ₹300 सब्सिडी

PM Ujjwala Yojana Rule Change: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को बड़ा झटका देते हुए सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में कटौती कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद अब उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों को पहले की तुलना में कम सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. हाल ही में तेल विपणन कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है.

सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की घटाई संख्या

नए नियमों के अनुसार अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सालभर में केवल पहले चार रिफिल पर ही प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से मिलेगी. इससे पहले योजना के तहत लाभार्थियों को साल में नौ रिफिल तक सब्सिडी का लाभ दिया जाता था. ऐसे में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटने से लाखों गरीब परिवारों के घरेलू बजट पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. सरकार का कहना है कि उज्ज्वला योजना वाले एक सामान्य परिवार में औसतन सालभर में करीब चार सिलेंडरों की खपत होती है. इसी आधार पर सब्सिडी को चार रिफिल तक सीमित करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, इस बदलाव को लेकर कई उपभोक्ताओं ने चिंता व्यक्त की है और इसे गरीब परिवारों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है.

यह भी पढ़ें: SAMEER Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 16 पदों पर निकली वैकेंसी, 15 जून तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

सब्सिडी नियमों में हुए इस बदलाव के बाद क्या पड़ेगा फर्क

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में की गई थी। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को धुएं से मुक्त स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना था. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, योजना ने ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने का भी प्रयास किया गया. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक योजना शुरू होने से अब तक देशभर में 10.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं. हालांकि, सब्सिडी नियमों में हुए इस बदलाव के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इसका लाभार्थियों और योजना की पहुंच पर क्या प्रभाव पड़ता है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

3 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

46 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

2 hours ago