मनोरंजन

पवन सिंह ने आरोपों का जवाब दिया, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- जनता मेरे लिए भगवान

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके रिश्ते में लगातार तनाव बना हुआ है. इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और फैलाई जा रही अफवाहों का जवाब दिया है.

जनता मेरे लिए भगवान

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी को संबोधित करते हुए कहा कि जनता मेरे लिए भगवान है, मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है. क्या मैं आप सब के जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा. क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया और करीब 1:30 घंटे हम लोगों की वार्तालाप हुई. आपके द्वारा बस एक ही रट की मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जो की मेरे बस का नहीं.”

पुलिस के अपस्थिति में हो सब

पवन सिंह ने आगे लिखा, “समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो.”

पवन सिंह के पोस्ट पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी जवाब दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में चुनाव लड़ने की बात को नकार दिया है. उन्होंने पवन सिंह को मीडिया के सामने आकर आमने-सामने बैठकर बात करने को कहा है.

अपनी पोस्ट में ज्योति सिंह ने कहा,

आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ- यह हमारी देवतुल्य जनता को भी जानने का अधिकार है. हम सही हों या आप सही हों, कल हम मिलकर मीडिया के सामने बैठते हैं. आप भी बैठिए और में भी बैठूंगी, क्योंकि यह अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई है. मैं जानती हूँ कि में अपनी बात सिद्ध कर सकती हूं. यदि आप भी ऐसा कर सकते हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने आइए और खुलकर बात कीजिए. जहाँ तक चुनाव का प्रश्न है, यदि आप मुझे जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो में चुनाव नहीं लडूंगी, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते हैं. और जहाँ तक आपने ‘डेढ़ घंटे बैठने की बात कही है, तो आपके फ़्लैट में मेरे आने और वहाँ से जाने की सारी फुटेज सीसीटीवों में उपलब्ध है. मैं आशा करती हूँ कि यदि आप सच हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने मेरे साथ बैठेंगे. आपकी पत्नी, ज्योति

बता दें कि रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने लखनऊ में लूलू मॉल के पास स्थित उनके सेलिब्रिटी गार्डन आवास पहुंचीं जिसका एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी.

अब जनता करे फैसला

ज्योति सिंह ने कहा था, “नमस्ते, हम पवन जी के घर पर आ चुके हैं. आप लोगों के कहने पर हम यहां आए थे, लेकिन पवन जी ने पहले ही थाने से पुलिस बुला ली. आपके कहने पर ही हम यहां आए थे, आपने कहा था कि आप जाइए, हम देखते हैं कि कौन आपको निकालता है. आप उनकी पत्नी हैं. हम इसलिए यहां आए थे, और देखिए, पुलिस हमें थाने ले जा रही है. अब आप लोग फैसला कीजिए, आप जनता हैं, आप लोग फैसला कीजिए कि हमें न्याय कैसे मिलेगा.”

इस वीडियो में ज्योति सिंह पुलिस से यह भी पूछती दिखीं कि उन्हें किस वजह से घर से ले जाया जा रहा है. इस दौरान मौके पर मौजूद महिला पुलिस बताती हैं कि दोनों का केस अभी कोर्ट में है, इसलिए अभी उनका यहां आना सही नहीं है.

ये भी पढ़ें: ‘Kantara Chapter 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मचा रही तहलका, सिर्फ कुछ ही दिनों में कर लिया करोड़ों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

10 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

12 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

22 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

31 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

59 minutes ago