मनोरंजन

‘JNU’ और ‘बंगाल 1947 एक अनकही प्रेम कहानी` का पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म

‘JNU’ and ‘Bengal 1947: उर्वशी रौतेला और विनय शर्मा की फिल्म ‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है. फिल्म में रवि किशन एक बार फिर से अपने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हैं. रवि किशन के साथ उर्वशी रौतेला भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं. इसी के साथ साथ निभाना साथिया से लोगों के दिल में बस जाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपनी एक फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया. उनकी फिल्म विभाजन पर बनी लव स्टोरी पर आधारित है.

‘JNU’ का पोस्टर हुआ रिलीज

उर्वशी की फिल्म के पोस्टर की बात करें तो पोस्टर में भारत का नक्शा भगवा रंग में दिख रहा है जिसे एक हाथ जकड़े हुए है, जिस पर लिखा है, ‘क्या एक शिक्षा विश्वविद्यालय देश को तोड़ सकता है?’ इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने लिखा है- ‘शिक्षा की बंद दीवारों के पीछे, देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है, जैसे ही बाएं और दाएं टकराएंगे, वर्चस्व की यह लड़ाई कौन जीतेगा?

फिल्म के इस पोस्टर में आप देख सकतें है कि इसमें कॉलेज की राजनीति को दिखाया जाएगा, जिनमें उर्वशी रौतेला और रवि किशन जैसे कलाकार यूनिवर्सिटी की पॉलिटिक्स का हिस्सा बनते दिखेंगे. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है जिसका ऐलान पोस्टर के साथ हुआ है. ये फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

‘बंगाल1947’ का पोस्टर हुआ रिलीज

साथ निभाना साथिया से लोगों के दिल में बस जाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपने एक नए प्रोजेक्ट से जुड़ा अपडेट शेयर किया है. देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बंगाल 1947: एन अनटोल्ड लव स्टोरी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है. यह फिल्म ऐतिहासिक विभाजन पर बनी सल स्टोरी पर आधारित है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, पार्टिशन ड्रामा ‘बंगाल 1947’ का फर्स्ट लुक. बंगाल1947 भारत के विभाजन की पड़ताल करता है, खास तौर पर बंगाल में इसके असर पर ध्यान केंद्रित करता है.

देवोलीना ने जो अपने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि भारत के नक्शो पर कंटीली तारों के ग्राफिक्स हैं और किरदारों के चेहरे हैं. इस पोस्टर में लिखा है एक देश के विभाजन में मची उथल-पुथल और अराजकता के बीच देखिए एक एपिल लव स्टोरी-बंगाल 1947. देवोलीना ने जानकारी देते हुए लिखा कि इस फिल्म को अकााशादित्य लामा ने डायरेक्ट किया है और गो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर सतीश पांडे फिल्म का प्रोडक्शन लीड कर रहे हैं. ये फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago