प्रियंका चोपड़ा वैकेशन फोटोज
Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. प्रियंका अपने अकाउंट पर पर्सनल लाइफ की झलक भी कई बार साझा करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत वैकेशन फोटोज (Vacation Photos) शेयर की हैं. इन फोटोज में दिख रहा है कि प्रियंका कैसे बोल्ड अवतार में लक्जरी वैकेशन इंजॉय कर रही हैं. प्रियंका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर ताबडतोड़ वायरल हो रही हैं.
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो याट पर इंजॉट करती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका ने इस वैकेशन से एक नहीं बल्कि कई फोटोज शेयर की हैं. जिसमें कभी स्विमसूट में याट पर लेटी दिख रही हैं कभी हाथ में ड्रिंक लिए फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं. वहीं, प्रियंका ने कई वीडियोज भी शेयर किए हैं जिसमें वो कई वॉटर स्पोर्ट्स भी इंजॉय कर रही हैं. इस वैकेशन के दौरान प्रियंका ने समुंदर से दिखाई दे रहे खूबसूरत नजारे भी कैमरे में उतारे हैं.
प्रियंका वीकेंड पर वैकेशन के लिए निकली थीं और इस दौरान उनके साथ कई दोस्त भी थे. प्रियंका ने अपने दोस्तों संग मिलकर खूब मस्ती की थी जिन्हें एक्ट्रेस अपने पोस्ट में टैग भी किया है. वैकेशन पर प्रियंका का हॉट अवतार सभी को भा रहा है. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी प्रियंका के वैकेशन पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए जमकर तारीफें की हैं.
कटरीना-आलिया के साथ जी ले जरा में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही लव अगेन में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म ऑल कमिंग बैक टू मी में लीड रोल में दिखाई देंगी. वहीं प्रियंका बॉलीवुड में भी लंबे समय बाद वापसी करने जा रही हैं. वो जल्द ही कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी.
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…