खेल

IND vs BAN: पहले बांग्लादेश और अब ICC, टीम इंडिया पर हुआ ‘डबल अटैक’

IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया (Team India) के लिए फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है. सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. ये हार टीम इंडिया को हमेशा याद रहेगी क्योंकि टीम ने जीती हुई बाजी मेजबान टीम की झोली में खुद डाली. इस हार का दुख खत्म ही नहीं हुआ है उतने में टीम इंडिया को ICC ने एक और झटका दिया है. आईसीसी ने भारतीय टीम पर पहले वनडे में स्लो ओवर रेट के कारण मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगाया है. आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी ने तय समय में चार ओवर कम होने के कारण ये जुर्माना लगाया है. भारत और बांग्लादेश की टीमें दो और मैच खेलेंगी. जो 7 और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे.

ICC ने दिया टीम इंडिया को झटका

आईसीसी की आचार संहिता के ऑर्टिकल 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर स्लो ओवर रेट पेनल्टी लगाई जाती है. सभी खिलाड़ियों को 1 ओवर के लिए 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भरना होता है. बांग्लादेश बनाम भारत के मैच में टीम इंडिया ने तय सीमा में 4 ओवर कम डाले इसलिए सभी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगा है.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: मीरपुर में क्यों हारी टीम इंडिया? पठान के सवाल पर पाकिस्तानी और भारतीय यूजर्स में छिड़ी जंग!

टीम इंडिया की फ्लॉप बैटिंग

भारत को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में 1 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था. जहां भारत ने जीती हुई बाजी गंवा दी. हालांकि इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी विफल रही, लेकिन केएल राहुल ने टीम को सम्मानजनक टोटल तक पहुंचा दिया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 187 के टोटल को काफी हद तक डिफेंड कर दिया था. लेकिन अंतिम 10 ओवर में रोहित ब्रिगेड ने सारे किए कराए पर पानी फेर दिया. क्योंकि एक समय बांग्लादेश 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन पर ही था लेकिन 10वें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी ने मेजबान टीम को इस मैच का हीरो बना दिया.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

39 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

52 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago