भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर विवादों में हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह उन्हें गर्भपात की दवा देते थे, जबकि वो मां बनने की इच्छा रखती थीं. उन्होंने यह भी बताया कि इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने एक बार नींद की गोलियां खा ली थीं.
ज्योति सिंह का आरोप
ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने पवन सिंह (Pawan Singh) पर आरोप लगाते हुए कहा,
“जब मैं बच्चे के लिए तरस रही थी तब पवन सिंह मुझे बार-बार गर्भपात की दवा देते थे. जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे टॉर्चर किया गया.”
उन्होंने बताया कि उस दिन उन्हें पवन सिंह (Pawan Singh) के भाई अस्पताल लेकर गए थे. ज्योति (Jyoti Singh) ने यह भी तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद 15 साल से एक पार्टी से जुड़ा है और टिकट नहीं पा सका वह उन्हें क्या टिकट दिलवाएगा.
#WATCH | Lucknow, UP | Jyoti SIngh, wife of Bhojpuri singer-actor Pawan Singh, said, "Pawan has worked as a star campaigner for the (BJP) party for 15 years. In those 15 years, he hasn't been able to secure a ticket for himself. So how can I possibly approach him and ask him to… https://t.co/xgZu6TI340 pic.twitter.com/Vra1j0kV3k
— ANI (@ANI) October 8, 2025
राजनीतिक आरोपों पर जवाब
राजनीतिक आरोपों पर भी उन्होंने जवाब दिया. ज्योति सिंह ने कहा कि वह काराकाट से चुनाव लड़ना चाहती हैं क्योंकि पवन सिंह (Pawan Singh) ने वहां से चुनाव लड़ने के बाद उस क्षेत्र की जनता को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने कहा,
“जो व्यक्ति अपने लिए वोट देने वाले लाखों लोगों के लिए खड़ा नहीं हो सका, वह अपनी पत्नी के लिए क्या खड़ा होगा?”
पवन सिंह के घर जाने पर क्या कहा?
ज्योति सिंह ने यह भी बताया कि 5 अक्टूबर को वह पवन सिंह (Pawan Singh) से मिलने उनके आवास पर गई थीं, लेकिन गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. प्रशासन ने उन्हें पुलिस स्टेशन जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया. ज्योति ने साफ किया कि उनका मकसद चुनाव नहीं बल्कि रिश्ते को बचाना था. उन्होंने कहा,
“अगर पवन जी मुझे कहें तो मैं उनके साथ रहने के लिए अपने परिवार को छोड़ सकती हूं और चुनाव भी नहीं लड़ूंगी. लेकिन अगर उन्हें बच्चा चाहिए होता तो वो मुझे गर्भपात की दवा क्यों देते?”
ये भी पढ़ें-कानपुर के मूलगंज बाज़ार में स्कूटर में विस्फोट क्यों हुआ? कमिश्नर ने बताई वजह?
ज्योति सिंह का सवाल
ज्योति सिंह ने अंत में सवाल उठाया,
“जब पवन सिंह (Pawan Singh) ने मुझे लोकसभा चुनाव में बुलाया तब क्या हमारा केस कोर्ट में नहीं था? जब उन्होंने दोबारा मेरी मांग में सिंदूर भरा, तब क्या मामला कोर्ट में नहीं चल रहा था?”
उनके इन सवालों ने पवन सिंह की निजी और राजनीतिक छवि पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

