Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सल्‍लू मियां के साथ काम कर चुके मशहूर पंजाबी बॉडी-बिल्डर Varinder Ghuman नहीं रहे, उठा सवाल- मौत की वजह क्‍या?

Varinder Ghuman Dies: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर घुमन का निधन हो गया है. उन्‍होंने काफी फिल्‍मों और शोज में काम किया था. वह सलमान खान की फिल्म ‘युवराज’ में भी दिखे थे.

Varinder Singh Ghuman

Punjab: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bodybuilder Varinder Singh Ghuman: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉडी-बिल्डिंग की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर और इंटरनेशनल बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का अमृतसर में निधन हो गया है. वह महज 45 वर्ष के थे. वरिंदर की असामयिक मौत से उनके होमटाउन में शोक की लहर दौड़ गई.

पंजाबी और हिंदी सिनेमा जगत में वरिंदर घुमन न केवल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे, बल्कि वह विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले बॉडी-बिल्डर भी थे. सोशल मीडिया पर लोग उनकी मौत की वजह जानना चाहते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक से मौत होना बताई जा रही है.

जीत चुके थे मिस्टर इंडिया का खिताब

वरिंदर घुमन ने अपनी शानदार physique के दम पर देश का नाम रौशन किया था. वह मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे और मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था. वरिंदर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर के रूप में भी जाने जाते थे, जो उनके करियर की एक खास पहचान थी. उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया और भारत को कई बार गौरव दिलाया.

सलमान खान के साथ भी किया था काम

बॉडी-बिल्डिंग के साथ-साथ वरिंदर घुमन ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा था. वह कई पंजाबी फिल्मों में नज़र आए थे. इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान के साथ भी काम किया था. वरिंदर ने सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म युवराज (2008) में काम किया था, जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच भी पहचान दिलाई थी. उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है.

यह भी पढ़िए: नींद की गोलियां, गर्भपात की दवा और टॉर्चर… इस एक्टर पर पत्नी का बड़ा आरोप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital