मनोरंजन

‘तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया…’,मशहूर पंजाबी सिंगर को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Punjabi Singer Mankirt Aulakh Death Threat: लगातार फिल्मी सितारों और मशहूर हस्तियों को धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर सिंगर मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी उन्हें इटली के एक विदेशी नंबर से कॉल और व्हॉट्सऐप मैसेज के जरिए मिली है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सिंगर को भेजे गए मैसेज में उनके साथ-साथ उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंगर ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है.

इटली के एक विदेशी नंबर से आया वॉयस कॉल

मनकीरत औलख के मैनेजमेंट टीम के आधिकारिक नंबर पर आया मैसेज पंजाबी भाषा में था. इसमें साफ लिखा गया था ‘तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया. चाहे तेरी पत्नी हो या तेरा बच्चा, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. अब देख बेटा, तेरे साथ क्या होता है.’

साथ ही मैसेज के साथ पहले एक वॉयस कॉल भी आई थी. फोन करने वाले शख्स ने सिंगर से कहा कि ‘दो-चार दिन में मिलेंगे तो पता लग जाएगा कौन बोल रहा है. आपके पास थोड़ा ही समय है, तैयारी कर लो.’

फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि, औलख की तरफ से शिकायत दर्ज करवा दी गई है. यह पहली बार है जब उन्हें सीधे लिखित संदेश के जरिए धमकी दी गई है.

पहले भी मिल चुकी हैं सिंगर को धमकियां

यह कोई पहला मौका नहीं है जब मनकीरत औलख को टारगेट किया गया हो. अप्रैल 2023 में करीब दो साल पहले बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार का लगभग 2 किलोमीटर तक पीछा किया था. जैसे ही औलख का सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी से उतरा, आरोपी मौके से भाग निकले थे. घटना CCTV में कैद भी हुई थी.

साल 2022 में कुख्यात गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्हें मारने की धमकी दी थी. उस पोस्ट में लिखा था कि ‘सिर्फ 10 मिनट का फर्क रह गया, वरना औलख अब तक जिंदा न होते.’ इसके बाद पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी थी. दरअसल, पंजाब में सिंगिंग और म्यूजिक इंडस्ट्री का गैंगस्टर नेटवर्क से पुराना नाता रहा है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से इन धमकियों को और भी गंभीरता से देखा जाने लगा है. यही वजह है कि पुलिस भी अब हर ऐसी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर रही है.

मनकीरत औलख इन दिनों मोहाली के सेक्टर-71 स्थित होमलैंड हाइट्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं. वे न सिर्फ गायक के रूप में लोकप्रिय हैं, बल्कि समाजसेवा के कई कामों में भी जुड़े हुए हैं. लगातार मिल रही धमकियों ने मनकीरत औलख और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हालांकि पुलिस ने इस मामले पर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां धमकी देने वालों के फोन नंबर और कॉल डिटेल्स खंगाल रही हैं.

ये भी पढ़ें: पवन सिंह का गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज, जरीन खान संग कैंडल लाइट डिनर और रेन डांस करते आए नजर

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago