मनोरंजन

Rajesh Khanna की रूमर्ड Girlfriend ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- “डिंपल से पहले मुझसे की थी शादी, शराब पीकर मारते थे…”

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने वह शोहरत देखी थी, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है. उनके दौर में थिएटरों के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती थी, लड़कियां उनके नाम से खून से खत लिखती थीं, और हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती थी. लेकिन जिस तरह उनका करियर आसमान छूकर उतरा, उसी तेजी से उनकी निजी जिंदगी में अकेलापन और कड़वाहट बढ़ती गई.

पत्नी डिंपल कपाड़िया से अलग होने के बाद राजेश खन्ना की जिंदगी में अनीता आडवाणी आईं, जो लंबे समय तक उनकी लिव-इन पार्टनर रहीं. हाल ही में अनीता ने एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना के साथ बिताए पलों के बारे में खुलकर बातें कीं और कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

“ड्रिंक के बाद बदल जाते थे काका”

अनीता ने बताया कि उन्होंने साल 2000 में राजेश खन्ना के साथ रहना शुरू किया. शुरू में वह बेहद शांत और सुलझे हुए लगते थे, लेकिन ड्रिंक्स लेने के बाद उनका स्वभाव बदल जाता था. अनीता के मुताबिक, “छोटी-सी बात पर भी वो भड़क जाते थे. मुझे नहीं लगता था कि ये उनके करियर की हताशा थी, बल्कि उनके भीतर बहुत दबाव था, बहुत बोझ था, जो कभी न कभी बाहर निकलना ही था. शायद इसलिए गुस्सा उनका सबसे आसान रास्ता था.”

जब अनिता से सवाल किया गया कि क्या राजेश खन्ना हिंसक थे, तो इस सवाल पर अनीता ने साफ कहा कि राजेश खन्ना ने उन्हें कभी शारीरिक रूप से चोट नहीं पहुंचाई. उन्होंने बताया, “वो कभी हिंसक नहीं थे. हां, मजाक में कई बार हल्का-फुल्का मार देते थे, लेकिन वह गंभीर नहीं होता था. अक्सर कहते थे- ‘अगर मैं तुमसे नहीं लड़ूंगा तो किससे लड़ूंगा?’.”

क्यों सीक्रेट रखी शादी?

राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी के रिश्ते पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. अब अनीता ने खुद उस सच को सामने रखा है, जिसके बारे में सालों से सिर्फ अटकलें लगाई जाती थीं. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी और काका की शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी, लेकिन इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया गया.

अनीता के मुताबिक, “हमने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. फिल्म इंडस्ट्री में लोग अक्सर अपने रिश्तों को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहते, कोई कहता है दोस्त हैं, कोई कहता है रिलेशनशिप में हैं. मीडिया में वैसे भी पहले से खबरें आ चुकी थीं कि मैं उनके साथ हूं, इसलिए हमें शादी का ऐलान करने की जरूरत महसूस नहीं हुई. हमारे लिए यह व्यक्तिगत बात थी और हम दोनों को यही सही लगा.”

ये भी पढ़ें- Youtuber Elvish Yadav के घर पर फायरिंग, मौके से भागा बदमाश, जांच मे जुटी पुलिस

घर के मंदिर में हुई थी रस्में

अनीता ने बताया कि उनकी शादी किसी बड़े जश्न में नहीं, बल्कि घर के एक छोटे से मंदिर में हुई थी. उन्होंने कहा, “मैंने खास तौर पर काले मोतियों का सोने का मंगलसूत्र बनवाया था. काका ने वही मुझे पहनाया और फिर मेरी मांग में सिंदूर भरकर कहा – ‘आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो.’ उसी रात से हमारी शादी हो गई.”

अनीता ने आगे कहा कि वह राजेश खन्ना की जिंदगी में बहुत पहले से थीं. उन्होंने कहा, “मैं उनकी जिंदगी में डिंपल कपाड़िया से पहले आई थी. लेकिन तब मैं बहुत छोटी थी, इसलिए शादी संभव नहीं थी. बाद में मैं जयपुर लौट गई थी. समय बीतने के बाद ही हमारी शादी हुई.”

अंतिम समय में खामोशी से घिर गए थे काका

2012 में जब कैंसर ने राजेश खन्ना को घेर लिया, तब उनकी दुनिया पूरी तरह बदल चुकी थी. अनीता याद करती हैं कि अंतिम एक साल में काका बहुत शांत हो गए थे. उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था और वह अक्सर रोते रहते थे. वो चमक-दमक और स्टारडम से दूर, एक साधारण और अकेले इंसान की तरह जिंदगी जी रहे थे.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago