Rakhi Sawant Mandir in Pakistan: बॉलीवुड की सबसे बेबाक और विवादित हस्तियों में से एक राखी सावंत अक्सर अपने बयान और नाटकीय अंदाज़ की वजह से खबरों में रहती हैं. चाहे सोशल मीडिया हो या कैमरे के सामने कोई इंटरव्यू, राखी हमेशा कुछ ऐसा कह जाती हैं जो चर्चा का कारण बन जाता है.
ऐसा ही नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को लेकर ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी खूब रहे हैं.
हाल ही में राखी सावंत एक पॉडकास्ट शो में पहुंचीं, जहां होस्ट पारस छाबड़ा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि राखी दुनिया भर में फेमस हैं. राखी ने तुरंत इस बात पर हामी भरते हुए कहा कि “हां, मैं वर्ल्ड फेमस हूं… पाकिस्तान में मेरे नाम का मंदिर है. लोग मेरी पूजा करते हैं.”
राखी ने आगे कहा कि पाकिस्तान में मंदिर कम और मस्जिदें ज्यादा होती हैं, लेकिन लोग उन्हें फिर भी देवी की तरह पूजते हैं. उनका दावा था कि पाकिस्तान के कई लोगों ने उन्हें खुद मैसेज करके ये बताया है कि उन्होंने उनके नाम का मंदिर बनाया है.
ये भी पढ़ें- चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात
राखी की बात सुनकर पारस छाबड़ा थोड़े चौंक गए और बोले कि यह बात तो उन्हें कहीं सुनी-सुनी लग रही है. उन्होंने टोका- “कुछ ऐसा ही उर्वशी रौतेला ने भी कहा था.” राखी ने तुरंत इस बाक का विरोध किया और कहा, “नहीं-नहीं… उर्वशी ने तो खुद ही बनाया होगा.” उनका यह रिएक्शन देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए.
अपनी बात पर जोर देते हुए राखी ने कहा कि वे कभी पाकिस्तान नहीं गईं, पर वहां के लोग उन्हें बताते हैं कि उनके मंदिर में ‘असली घी’ के दीपक जलाकर उनकी पूजा होती है.
राखी ने मजाक में कहा, “मैंने पूछा कि सोचो, अगर एक दिन मैं आपके सामने प्रकट हो जाऊं तो? तो वह लोग बोले, ‘और मजा आ जाएगा!’
राखी के ऐसे बयान नए नहीं हैं. वे सोशल मीडिया और रियलिटी शोज में हमेशा अलग-अलग दावे और अपनी जिंदगी के किस्सों से दर्शकों का ध्यान खींच लेती हैं. उनका यह पाकिस्तान वाला बयान भी अब तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…