Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“पाकिस्तान में मेरे नाम का मंदिर है”, राखी सावंत ने पॉडकास्ट में बोली अतरंगी बात, होस्ट भी रह गए हैरान

राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट बातचीत में चौंकाने वाला दावा किया कि पाकिस्तान में उनके नाम का मंदिर है और लोग घी के दीपक से उनकी पूजा करते हैं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.

Rakhi Sawant Mandir in Pakistan

Rakhi Sawant Mandir in Pakistan: बॉलीवुड की सबसे बेबाक और विवादित हस्तियों में से एक राखी सावंत अक्सर अपने बयान और नाटकीय अंदाज़ की वजह से खबरों में रहती हैं. चाहे सोशल मीडिया हो या कैमरे के सामने कोई इंटरव्यू, राखी हमेशा कुछ ऐसा कह जाती हैं जो चर्चा का कारण बन जाता है.

ऐसा ही नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को लेकर ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी खूब रहे हैं.

राखी ने किया बड़ा दावा

हाल ही में राखी सावंत एक पॉडकास्ट शो में पहुंचीं, जहां होस्ट पारस छाबड़ा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि राखी दुनिया भर में फेमस हैं. राखी ने तुरंत इस बात पर हामी भरते हुए कहा कि “हां, मैं वर्ल्ड फेमस हूं… पाकिस्तान में मेरे नाम का मंदिर है. लोग मेरी पूजा करते हैं.”

राखी ने आगे कहा कि पाकिस्तान में मंदिर कम और मस्जिदें ज्यादा होती हैं, लेकिन लोग उन्हें फिर भी देवी की तरह पूजते हैं. उनका दावा था कि पाकिस्तान के कई लोगों ने उन्हें खुद मैसेज करके ये बताया है कि उन्होंने उनके नाम का मंदिर बनाया है.

ये भी पढ़ें- चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

पारस छाबड़ा का मजेदार रिएक्शन

राखी की बात सुनकर पारस छाबड़ा थोड़े चौंक गए और बोले कि यह बात तो उन्हें कहीं सुनी-सुनी लग रही है. उन्होंने टोका- “कुछ ऐसा ही उर्वशी रौतेला ने भी कहा था.” राखी ने तुरंत इस बाक का विरोध किया और कहा, “नहीं-नहीं… उर्वशी ने तो खुद ही बनाया होगा.” उनका यह रिएक्शन देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए.

अपनी बात पर जोर देते हुए राखी ने कहा कि वे कभी पाकिस्तान नहीं गईं, पर वहां के लोग उन्हें बताते हैं कि उनके मंदिर में ‘असली घी’ के दीपक जलाकर उनकी पूजा होती है.
राखी ने मजाक में कहा, “मैंने पूछा कि सोचो, अगर एक दिन मैं आपके सामने प्रकट हो जाऊं तो? तो वह लोग बोले, ‘और मजा आ जाएगा!’

राखी सावंत का मनोरंजन भरा अंदाज

राखी के ऐसे बयान नए नहीं हैं. वे सोशल मीडिया और रियलिटी शोज में हमेशा अलग-अलग दावे और अपनी जिंदगी के किस्सों से दर्शकों का ध्यान खींच लेती हैं. उनका यह पाकिस्तान वाला बयान भी अब तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest