नमाज अदा करते हुए राखी सावंत
Rakhi Sawant Trolled For Doing Namaaz: राखी सावंत हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अपने बयानों और कामों को लेकर. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है कि वे सोशल मीडिया पर यूजर के निशाने पर आ गई हैं. शादी के बाद राखी ने इस्लाम कबूल कर लिया है और अपने नमाज अदा करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. लेकिन हाल में पोस्ट किए नमाज वाले उनके एक वीडियो को देखकर यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं.
रमजान, रोजा और राखी
रमजान के पाक महीने में राखी ने रोजा रखा है और अपने नमाज को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है, जोकि फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में राखी नमाज अदा करते हुए नजर आ रही हैं. इसमें वह काले रंग के सूट के साथ हिजाब पहन कर नमाज पढती हुई दिख रही हैं. वीडियो पोस्ट करने के बाद से ही लोगों ने उनके कपड़ो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल करना शुरु कर दिया है.
राखी बहन पैंट नीचे करो
राखी की इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही उनके कपड़ों को लेकर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि ‘हम ऐसा लिबास नमाज में नहीं पहनते, खुद को पूरा ढ़क के फिर पढ़ते है नमाज’. वहीं एक यूजर का कहना है कि ‘नमाज में एक्टिंग नहीं होती है, पढ़ो तो पूरे दिल से पढ़ों’. तो दूसरे यूजर का कहना था की ‘राखी बहन पैंट को थोड़ा नीचे करो प्लीज, इतना ऊपर पहनकर नमाज नहीं होता है’. वहीं एक यूजर ने तो यहां तक कह डाला कि ‘यह नमाज पढ़ने का सही तरीका नहीं होता’. पहनावे के अलावा एक यूजर ने नमाज के दौरान उनके नेल पेंट को लेकर भी सवाल उठा डाला और कहा कि ‘नमाज में नेल पेंट भी नहीं लगाना चाहिए था’.
इसे भी पढ़ें: Delhi Metro: मेट्रो में बिकनी पहने वाली लड़की ने DMRC के बयान का दिया जवाब, जानिए क्या कहा?
राखी ने इसलिए अपनाया इस्लाम धर्म
बीते ही साल 2022 में राखी ने आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था और अपना धर्म बदलने के साथ ही अपना नाम भी बदल कर फातिमा कर लिया था. पति से अलग होने के बाद भी वह इस्लाम धर्म के सभी रीति-रिवाज को निभा रही हैं.
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…