देश

PM मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, न्यूज चैनल के CFO को आया धमकी भरा ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी मिली है. नोएडा के सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में एक निजी चैनल के सीएफओ को एक मेल आया जिसके बाद हड़कंप मच गया. मेल भेजने वाले ने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी. इस मेल के आने के बाद हड़कंप मच गया है और नोएडा पुलिस तत्काल इसकी जांच में जुट गई है.

निजी चैनल के सीएफओ को मेल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करते हुए साइबर सेल की टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है. नोएडा के थाना 20 सेक्टर में शिकायत दी गई है. पुलिस ने तत्काल थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज करा दिया और टीम का गठन किया जो जांच में जुटी हुई है.

यह मेल नोएडा फिल्म सिटी के निजी चैनल के सीएफओ को रात करीब साढ़े 10 बजे मिला था. मेल भेजने वाले शख्स का नाम कार्तिक सिंह बताया जा रहा है. उसका मेल आईडी singhkartik78107@gmail.com है. मेल आते ही पुलिस को जानकारी दी गई.

पूरे मामले में डीसीपी नोएडा को शिकायत की गई जिसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. चूंकि मामला राज्य के सीएम और देश के पीएम को जान से मारने की धमकी देने का है, लिहाजा पुलिस साइबर टीम की मदद भी ले रही है. पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmad: 10 लाख की रंगदारी मामले में भी बना रिमांड, अतीक अहमद का बयान दर्ज करने साबरमती जेल जाएगी यूपी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इससे पहले भी साल 2021 में इस तरीके के मेल भेजे गए थे, जिसके बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया था और तुरंत गिरफ्तारी की थी. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने और अधिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मेल भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

8 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

16 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

32 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

37 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

58 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago