मनोरंजन

‘Animal’ से लेकर ‘Ramayana’ तक रणबीर कपूर का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, 3 साल में इतने बदले एक्टर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए एक्टर काफी मेहनत कर रहे हैं. बीते दिनों उन्हें पहाड़ों-जंगलों में पसीना बहाते हुए देखा गया था, अब उनके फिजिकल ट्रेनर ने उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज शेयर की हैं और दिखाया कि कैसे 3 साल में ‘एनिमल’ से अपकमिंग मूवी ‘रामायण’ के लिए उनका पूरा हुलिया ही बदल गया है.

रणबीर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

तस्वीर में देखने को मिला की कैसे एनिमल के लिए रणबीर कपूर ने वजन बढ़ाया था, लेकिन फिल्म रामायण के लिए उन्होंने वजन घटाया. किरदार के हिसाब से एक्टर को काफी यंग दिखना है अपनी उम्र से ऐसे में वह इस चीज के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं. वहीं रणबीर के फिजिकल ट्रेनर शिवोहम ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की फिजिकल जर्नी की तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहली तस्वीर ‘एनिमल’ के दौरान की है. ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी और इसके लिए रणबीर ने काफी किलो वजन भी बढ़ाया था. दूसरी और तीसरी तस्वीर में उनके सिक्स पैक्स, मसल्स और टोन्ड बॉडी साफ नजर आ रही है.

फिल्म के लिए रणबीर का वर्कआउट रूटीन

इस वीडियो में रणबीर कपूर के वर्कआउट रूटीन के बारे में दिखाया गया था. रणबीर कपूर बिना शर्ट के वीडियो में नजर आ रहे थे और हरियाली के बीच जमकर एक्सराइज कर रहे थे. रणबीर कपूर इस वीडियो में रनिंग, वेट लिफ्टिंग और कई दूसरी मुश्किल एक्सराइज करते हुए नजर आ रहे थे. इसके अलावा वह स्विमिंग, साइक्लिंग और हाइकिंग का भी मजा ले रहे थे, जो उनकी ट्रेनिंग का ही एक हिस्सा थीं.

आपको बता दें 41 साल के रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ फिल्म के लिए इतनी मेहनत करके ऐसी बॉडी बनाई है. इससे पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो जबरदस्त ट्रेनिंग करते दिखे थे, जैसे स्विमिंग करना, पहाड़ों पर चढ़ना, साइकिल चलाना और रनिंग करना. इस दौरान बीवी आलिया भट्ट और बेटी राहा ने भी उनका साथ दिया. वे भी इस वीडियो में बैकग्राउंड में नजर आए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

36 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

1 hour ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

4 hours ago