देश

वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शुरू की ये खास सुविधा, Whatsapp पर तत्काल मिलेंगी ये 3 जानकारी

Supreme Court Special Service: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ टेक्नोलॉजी पर जोर देते आ रहे हैं. उनका एक ही लक्ष्य है कि कैसे सभी अदालतों को तकनीकी तौर पर मजबूत किया जाए. सुप्रीम कोर्ट में वाई-फाई, वर्चुअल सुनवाई की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा सीजेआई द्वारा एक और क्रांतिकारी कदम उठाया गया है.

सीजेआई ने कहा कि अब एडवोकेट/पार्टी इन पर्सन अपने केस की फाइलिंग, कोर्ट की कॉज लिस्ट, आदेश/फैसले की जानकारी ह्वाट्सऐप मैसेज के जरिये भी हासिल कर पाएंगे. सीजेआई ने कहा कि किसी मामले से जुड़े सभी पक्षकार वेबसाइट के अलावा अपने मोबाइल फोन भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पढ़ पाएंगे.

ह्वाट्सऐप सुविधा

इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का अधिकारिक ह्वाट्सऐप नंबर 8767687676 होगा. इस मोबाइल नंबर पर सभी बार मेंबर अपने मोबाइल पर ह्वाट्सऐप मैसेज के जरिये कॉज लिस्ट हासिल कर पाएंगे. सीजेआई ने कहा कि ये छोटी सी पहल न्याय सुलभ करने और इसकी प्रकिया को पारदर्शी बनाने में सार्थक कदम साबित होगी. सीजेआई के इस कदम की सराहना करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह आपके द्वारा उठाया गया एक और क्रांतिकारी कदम है.

बार एसोसिएशन के सचिव ने किया फैसले का स्वागत

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव रोहित पांडेय ने सीजेआई के इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि जिस आदेश की कॉपी या अन्य जानकारी के लिए अधिकारियों का चक्कर काटना पड़ता था. अब चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. इस फैसले से वकीलों का समय बचेगा.

इससे पहले सीजेआई ने कहा था कि न्यायपालिका में तकनीक का उपयोग न केवल आधुनिकीकरण से संबंधित है, बल्कि न्याय तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम भी है. तकनीक और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए वकीलों को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

5 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago