मनोरंजन

उदयपुर में सजेगा ‘विरोश’ का मंडप? दो परंपराओं के संगम से होगी साउथ की सबसे चर्चित शादी!

Rashmika-Vijay wedding: आज 25 फरवरी 2026 से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेस्टिनेशन वेडिंग के प्री-वेडिंग इवेंट्स की शुरुआत हो गई है. हल्दी, संगीत और फैमिली गेट-टुगेदर जैसे फंक्शन चल रहे हैं. 26 फरवरी को उदयपुर के ‘आईटीसी मोमेंटोस’ को रश्मिका और विजय ने शादी के लिए चुना है. सुबह तेलुगू और शाम को कोडावा परंपराओं से शादी होगी. समारोह पूरी तरह प्राइवेट है, लेकिन 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में फिल्मी सितारों के लिए ग्रैन्ड रिसेप्शन आयोजित होगा. कपल ने अपनी इस शादी को फैंस के दिए नाम ‘विरोश’ के रूप में समर्पित किया है.

प्री-वेडिंग में ‘राउडी’ रंग

विजय की मां ने रश्मिका को पुश्तैनी कंगन और चूड़ियां भेंट कर परिवार में स्वागत किया. इसे रिश्ते की औपचारिक स्वीकृति और आशीर्वाद का प्रतीक माना जा रहा है. हल्दी, संगीत और विरोश प्रीमियर लीग जैसे इवेंट्स ने जश्न को खास बना दिया. मेहमानों ने क्रिकेट और वाटर वॉलीबॉल खेला, जबकि संगीत में ‘गीता गोविंदम’ के हिट गाने पर कपल की परफॉर्मेंस चर्चा में है.

विजय के दोस्तों ने भी ‘राउडी’ अंदाज में सुपर हिट गाने पर डान्स किया.

दो परंपराएं, एक रिश्ता

उदयपुर के शाही माहौल में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को निजी समारोह में शादी करेंगे. तेलुगू और कोडावा दोनों परंपराओं से होने वाली इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हैं. 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा. हल्दी, संगीत सहित अन्य इवेंटों की शुरुआत हो चुकी है.

सुबह तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों से शादी होगी, जबकि शाम को कोडावा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई जाएंगी. शादी को बेहद निजी रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. 25 फरवरी को पुजारियों की टीम उदयपुर पहुंच चुकी है और सभी तैयारियां जोरों से चल रही है. शादी के इवेंट्स चालू हो चुके हैं. शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ का नाम दिया है.

खास मेहमान और रिसेप्शन प्लान

निर्देशक तरुण भास्कर, ईशा रेब्बा और कुछ करीबी दोस्त समारोह में पहुंचे हैं. हालांकि मुख्य शादी प्राइवेट है, लेकिन 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में भव्य रिसेप्शन रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़े: बरसाना की वर्ल्‍ड फेमस लट्ठमार होली आज: श्रीजी मंदिर और रंगीली गलियों में उमड़े लाखों श्रद्धालु, हुरियारिन बरसा रहीं लाठियां

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago