Richa Chadha-Ali Fazal Announce Pregnancy
Richa Chadha-Ali Fazal Announce Pregnancy: इन दिनों बॉलीवुड गलियारों से कई गुड न्यूज़ सामने आ रही हैं. जी हां कई स्टार कपल्स मम्मा-पापा बनने वाले हैं. जहां पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थी. वहीं, अब इस लिस्ट में फुकरे गैंग की भोली पंजाबन का नाम भी शमिल हो गया है. आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पति अली फजल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. इसका एलान कपल ने खुद सोशल मीडिया पर किया है.
दरअसल, कपल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को गुड न्यूज़ दी है. बता दें कपल ने दो फोटो शेयर की है, जिसमें पहली फोटो में ‘1+1=3’ लिखा हुआ है, इस फोटो के जरिए एक्टर फैंस को हिंट दे रहे हैं कि अब वो एक और एक से दो नहीं बल्कि तीन होने वाले हैं और जल्द ही उनकी फैमिली में नन्हा मेहमान आने वाला है।.इसके अलावा अली ने ऋचा के साथ अपनी एक बेहद खूबसूरत फोटो भी शेयर की है.
यह भी पढ़ें :बॉक्स ऑफिस पर निकला ‘फाइटर’ का दम, बजट निकाल पाना भी हुआ भारी, जानें कितना रहा 15वें दिन का कलेक्शन
वहीं गुड्डू भैया यानि अली फजल ने पापा बनने की खुशी जताते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘एक छोटी से दिल धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है.’ फुकरे में भोली पंजाबन और मिर्जापुर के गुड्डू भैया इन दोनों ही किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…