Vicky Kaushal's The Immortal Ashwatthama'
Vicky Kaushal: एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से निर्देशन की दुनिया में रखने वाले डायरेक्टर आदित्य धर ने भारी बजट में बनने वाली फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ को बनाने से साफ मना कर दिया है. इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडियन सिनेमा फैन्स में शुरू से ही बहुत एक्साइटमेंट थी. शुरुआत से इस फिल्म के साथ विक्की कौशल का ही नाम जुड़ा रहा. लेकिन बाद में खबर आई कि इसके लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया जा रहा है. इसके बाद फिर सुनने में आया कि इसके लिए डायरेक्टर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से बात कर रहे हैं. हालांकि आदित्य धर की ओर से कुछ नहीं कहा गया था.
हाल ही में आदित्य धर ने फिल्म करने से साफ मना कर दिया है. वहीं उन्होंने ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर के रिलीज होने पर स बात का खुलासा किया कि ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ ठंडे बस्ते में चली गई है. फिल्म के लिए मेरे पास जिस तरह का अप्रोच था वो इंडियन सिनेमा के गणित के लिए बहुत बड़ा है. जिस वीएफएक्स क्वालिटी को हम देख रहे थे, उसके लिए अभी तक किसी ने कोशिश भी नहीं की है. अनफॉर्चूनेटली जब तक ये टेक्नोलॉजी सस्ती नहीं हो जाती या सिनेमाघरों में ऑडियंस की संख्या नहीं बढ़ जाती, तब तक मुझे इंतजार करना होगा और देखना होगा.
आदित्य अपनी बात समझाने के लिए हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून का उदाहरण दिया और कहा ,’मैं आपको एक उदाहरण देता हूं, जेम्स कैमरून ने 27 साल पहले ‘अवतार’ के बारे में सोचा था लेकिन उन्होंने बाजार के बढ़ने और टेक्नोलॉजी के उस लेवल तक आने का इंतजार किया जहां वो असल में इसे पेश कर सकें. मैं कोई जेम्स कैमरून नहीं हूं. फिर भी, इरादा करना होगा. यदि हमें वो हासिल करना है तो कोई सामान्यता नहीं हो सकती. भले ही ये मेरी जिंदगी का प्राइम टाइम हो, फिल्म शानदार होनी चाहिए. एक बार फिल्म बनने के बाद वो अगले 200-300 सालों तक रहती है, हो सकता है मेरी मंशा गलत हो लेकिन मैं उससे पैसा कमाना चाहता हूं.’
द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ की शूटिंग 2021 के अप्रैल माह में शुरू होनी थी.इसके साथ ही इसे 3 पार्ट में बनाने की प्लानिंग थी. प्रोड्यूसर ने करीब 30 खर्च भी कर दिये थे. वहीं फिल्म में सारा अली खान विक्की कौशल संग नजर आने वाली थी. पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो मेकर्स की टीम ने प्री-विजुयलाइजेशन और वीएफएक्स टीम के साथ कई मीटिंग्स की थी. सारा अली खान और विक्की कौशल को एक्शन की ट्रेनिंग देने के लिए इंटरनेशनल एक्शन यूनिट बुलाई गई थी. लेकिन 30 करोड़ से ज्यादा रूपये खर्च करने के बाद अब लग रहा कि अब कुछ एक झटके में बर्बाद हो गया. बता दें कि फिल्म को पोस्टर भी जारी हो चुका था.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज सिंह राशि के जातकों के करियर में रुके हुए…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में…